Arrange Marriage: शादी के लिए हाँ कहने से पहले पार्टनर से जरूर पूछ लें ये सवाल, नहीं तो बाद में पड़ सकता है पछताना

By एकता | Dec 01, 2022

लव मैरिज और अरेंज मैरिज में जमीन आसमान का फर्क होता है। लव मैरिज में कपल खुद एक-दूसरे से मिलते हैं और शादी का फैसला लेते हैं, वहीं अरेंज मैरिज में दूल्हा-दुल्हन को मिलवाने का काम परिवारवालों का होता है। हमारे देश में पिछले कुछ समय से लव मैरिज का चलन बढ़ा है, लेकिन आज भी अरेंज मैरिज को ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है। अरेंज मैरिज के अपने फायदे और नुकसान होते हैं। अरेंज मैरिज करने वाले लोगों को शादी से पहले अपने पार्टनर को और उनके बारे में सब कुछ जानने का ज्यादा समय नहीं मिलता है। ऐसे में जिस व्यक्ति के बारे में आप ज्यादा नहीं जानते उनको कैसे अपना जीवनसाथी बना सकते हैं। शादी से पहले नहीं मिलना, जीवनसाथी के बारे में जरुरी चीजें नहीं जानने का खामियाजा आपको जिंदगीभर भुगतना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप भी अरेंज मैरिज करने जा रहे हैं तो एक बार शादी के लिए हाँ कहने से पहले एक बार सामने वाले व्यक्ति से नीचे बताए गए सवाल जरूर पूछ लें।

इसे भी पढ़ें: Relationship Tips: पीरियड्स के दौरान शारीरिक संबंध बनाते समय पुरुष बरते सावधानियां, नहीं तो झेलने पड़ेंगे ये नुकसान

पास्ट रिलेशनशिप के बारे में पूछ लें और जानकारी दें- आजकल ज्यादातर लोग किसी न किसी व्यक्ति के साथ रिश्ते में रह रहे हैं। कई बार रिश्तों को परिवार की तरफ से मंजूरी नहीं मिलने की वजह से लोग अरेंज मैरिज करते हैं। इसलिए अगर आप किसी रिश्ते में थे तो अपने होने वाले जीवनसाथी को इस बार की जानकारी पहले ही दे दें और यहीं बात उनसे भी पूछ लें, ताकि आप दोनों सोच-समझ कर शादी पर फैसला ले सकें।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: शारीरिक शोषण से ज्यादा खतरनाक होता है वर्बल एब्यूज, कहीं आप भी तो इसके शिकार नहीं?

करियर के बारे में बात करें- बहुत से लोगों को काम करने वाला जीवनसाथी चाहिए और कई चाहते हैं कि उनका जीवनसाथी घर पर ही रहे और परिवार को संभालें। इसलिए करियर और परिवार को लेकर बातें क्लियर कर लें। अगर आपका पार्टनर करियर बनाना चाहता है और आपको घर सँभालने वाला जीवनसाथी चाहिए तो आगे चलकर शादी में दिक्कतें हो सकती हैं।

प्रमुख खबरें

e-Challan बकाया होने पर नहीं बनेगा PUC, बार-बार नियम तोड़े तो Driving License होगा सस्पेंड

UPSC Centenary पर PM Modi बोले, युवाओं के भविष्य के लिए समय पर पूरी हों भर्ती परीक्षाएं

गुवाहाटी में 405 रन लुटवाने पर Ravi Rampaul निराश, गेंदबाजों की योजना पर उठाए सवाल

Asian Games में Sri Lanka को 124 रन से रौंदकर Final में पहुंचा India, Pakistan से होगा मुकाबला