बघेल ने किया ​मीडिया को लेकर ट्वीट, भाजपा ने कहा माफी मांगें मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2021

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मीडिया को लेकर किए गए ट्वीट के बाद राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री से माफी मांगने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़ें: नान घोटाला मामला : अधिकारियों को बचाने की कोशिश — रमन सिंह

मुख्यमंत्री बघेल का ट्वीट एक समाचार चैनल की महिला एंकर द्वारा एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए कथित आपत्तिजनक शब्द का उपयोग करने के बाद आया है। हालांकि बाद में उस पत्रकार ने अपनी टिप्पणी के लिए खेद जताया था।

मुख्यमंत्री के ट्वीट के बाद भाजपा ने इसे राजनीतिक विरोधियों और मीडिया के लिए सत्तावादी अहंकार में असहिष्णुता की पराकाष्ठा कहा है। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक ने कहा है कि मुख्यमंत्री के ट्वीट की प्रदेशवासियों के साथ ही मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए भी धमकी भरी है और उन्होंने मीडिया जगत को मर्यादा में रहने की खुली चेतावनी दी है।

कौशिक ने कहा कि अभिव्यक्ति की आज़ादी का झंडा लेकर जब-तब प्रलाप करने वाले मुख्यमंत्री बघेल की यह अपने राजनीतिक और वैचारिक विरोधियों और मीडिया के लिए सत्तावादी अहंकार में पलती-पनपती असहिष्णुता की पराकाष्ठा है।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुरू होगी बैडमिंटन अकादमी

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा किसी के भी प्रति अभद्र के प्रयोग की हिमायती नहीं है, लेकिन किसी मुख्यमंत्री की मर्यादा के पालन की एकतरफा अपेक्षा में इस तरह की धमकी भरी को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कौशिक ने कहा कि मीडिया जगत को मर्यादा में रहने की धमकी देने के लिए उन्हें (बघेल को) प्रदेश और मीडिया जगत से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर