Bigg Boss 13: असीम रियाज को जोरदार थप्पड़ मारना चाहते हैं मनवीर गुज्जर, आखिर क्यों?

By रेनू तिवारी | Jan 23, 2020

बिग बॉस के घर असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती एक समय में राम-लक्ष्मण की जोड़ी कही जाती थी, लेकिन दोनों के बीच कुछ ऐसा हो गया है कि आज दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो गये हैं। हाल की के एपिसोड में दिखाया गया कि आसिम और सिद्धार्थ के बीच इतना घमासान झगड़ा हुआ कि दोनों को बिग बॉस में एक-दूसरे से दूर रहने को कहना पड़ा। इस दौरान सिद्धार्थ ने बिग बॉस से कहा कि वह अगर आसिम को मारते हैं तो उनके साथ क्या होगा? सिद्धार्थ है कि आप मुझे शो से निकाल दो लेकिन में आसिम को मारूंगा। बिग बॉस के बहुत समझाने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला नॉर्मल हुए और बाहर आये। 

जैसा कि होता आया हैं कि बॉग बॉस 13 इस बार काफी ट्रेंड हुआ है। घर में जो कुछ भी होता है वह सुबह ट्वीटर पर हैशटैग बन जाता है। असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला की लड़ाई पर किसकी लगती थी इस पर सोशल मीडिया पर काफी बहस चल रही है। ऐसे में  बिग बॉस 10 के विनर रह चुके मनवीर गुज्जर ने भी बिग बॉस 13 के धर में जो कुछ हो रहा है उसपर अपनी राय दी है।  मनवीर गुज्जर ने आसिम रियाज पर निशाना साधते हुए ट्विट किया है और 

इसे भी पढ़ें: तान्हाजी वीडियो क्लिप को लेकर विवाद: प्रधानमंत्री मोदी को दिखाया शिवाजी

अपने ट्विट में मनवीर गुज्जर ने लिखा कि ‘पोक पोक पोक, प्रोवोक प्रोवोक प्रोवोक। इरिटेडेट इरिटेडेट इरिटेडेट। उसे एक जोरदार थप्पड़ की जरुरत है। दो चार लोगों ने तारीफ क्या कर दी, आसिम को लग रहा है शो ये चला रहा है।’

आपको बता दें कि वीकेंड पर सलमान खान से आसिम रियाज की तारिफ की थी और आसिम सीजन के सबसे ज्यादा ट्रेंड होने वाले सदस्य हैं। आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला की लड़ाई मंडप वाले टास्क से शुरू हुआ थी जो अब तक चल रही है। आसिम और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच के विवाद को कम करने के लिए रोहित शेट्टी भी पहल कर चुके हैं।


इसे भी देखें- विकास गुप्ता का खुलासा, बिग बॉस में दिखेंगे ये चेहरे

प्रमुख खबरें

Air India में टॉप लेवल पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson छोड़ेंगे पद, अब कौन संभालेगा कमान?

Sivasagar Assembly Seat: Sivasagar में BJP की प्रतिष्ठा दांव पर, क्या पहली बार खुलेगा पार्टी का खाता

UP Politics: Akhilesh Yadav के राज को बताया Lyari Raj, लखनऊ में लगे पोस्टर पर मचा बवाल

Iran का पलटवार, Trump की धमकी पर बोले Pezeshkian- 1.4 करोड़ ईरानी कुर्बान होने को तैयार