Bihar Bridge Collapse: तेजस्वी बोले- नए सिरे से कराया जाएगा पुल का निर्माण, दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

By अंकित सिंह | Jun 06, 2023

भागलपुर में 2014 से बन रहा 3.16 किलोमीटर का पुल 14 महीने में दो बार टूट चुका है। रविवार को पुल गिरने के बाद इसके निर्माण पर सवाल उठने लगे हैं। भाजपा बिहार सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। इन सब के बीत बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का भी बयान सामने आया है। तेजस्वी यादव ने साफ तौर पर कहा है कि नए सिरे से पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। 

इसे भी पढ़ें: क्यों टली विपक्षी दलों की बैठक, नीतीश कुमार का आया बयान, बिहार में इन बातों की चर्चा तेज

क्या है मामला

बिहार सरकार ने दो दिन पहले हुई एक पुल ढहने की घटना को लेकर इसकी निर्माण कंपनी को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया है और संबंधित कार्यपालक अभियंता को निलंबित कर दिया गया है।  भागलपुर और खगड़िया जिलों को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर 1,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाए जा रहे इस पुल का एक हिस्सा रविवार को ध्वस्त हो गया था। करीब एक साल पहले भी पुल का एक हिस्सा ध्वस्त हुआ था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुल की आधारशिला फरवरी 2014 में रखी थी और इसका निर्माण 2019 तक पूरा किया जाना था।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक