विभाग में अधिकारियों की ‘तानाशाही’ से परेशान बिहार के मंत्री ने दी इस्तीफे की धमकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2021

पटना। बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने बृहस्पतिवार को अपने विभाग के अधिकारियों पर ‘‘तानाशाही’’ रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दे देने की धमकी दी। यहां अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान सहनी ने कहा कि अधिकारियों की ‘‘तानाशाही’’ अब उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि ऐसी स्थिति में काम करें इसलिए उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे देने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘ इस पद पर रहकर जब हम कोई काम नहीं कर सकते, किसी गरीब का भला नहीं कर सकते और कोई सुधार का काम नहीं कर सकते तो केवल सुविधाओं को भोगने के लिए मंत्री पद पर बने रहें यह हमें कहीं से अब मुनासिब नहीं लगता इसलिए मंत्री पद से अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप देंगे।’’

इसे भी पढ़ें: ठाणे में जीवित व्यक्ति का बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र, फोन करके ले जाने को कहा

पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव में बहादुरपुर विधानसभा सीट से जीते सहनी, नीतीश के भरोसेमंद सहयोगी के रूप में जाने जाते हैं और उन्हें इस साल फरवरी में कैबिनेट में शामिल किया गया था। यह पूछे जाने पर कि मुख्यमंत्री को वह अपना त्याग पत्र कब सौंपेंगे, सहनी ने कहा, ‘‘त्याग पत्र तैयार किया जा रहा है’’।यह पूछे जाने पर कि क्या जदयू में बने रहेंगे, सहनी ने कहा कि पार्टी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बने रहेंगे और उन्होंने जो पहचान दी है उसे जीवन भर याद रखेंगे। यह पूछे जाने पर कि उनके विभाग में जो उनकी बात नहीं सुन रहें हैं, उनको हटा दिए जाने पर क्या वे मान जाएंगे, सहनी ने कहा ,‘‘क्या हम मोल-जोल करने के लिए इस्तीफा दे रहे हैं। उनको हटावें या नहीं हमें जितना कहना था कह दिया हम इस्तीफा देने जा रहे हैं।’’ मंत्री के आरोपों को लेकर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो सके।

प्रमुख खबरें

KTM 160 Duke vs Yamaha MT-15 V2: 2 लाख से कम में कौन सी बाइक है बेस्ट?

DUSU Election में हिंसा पर Delhi High Court सख्त, नतीजे रोकने और चुनाव रद्द करने की चेतावनी दी

Yemen War से लाखों लोग विस्थापित, जान बचाने के लिए जान को खतरे में डाल कर समुद्र पार कर रहे लोग

Tihar Jail के पूर्व फार्मासिस्ट से 1.75 करोड़ ठगने वाला भगोड़ा Vinod Dwarka से गिरफ्तार