भारत अमेरिका रिश्ते मजबूत करने के लिए यूएस कांग्रेस में लाया गया विधेयक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका भारत रणनीतिक साझीदारी को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में कुछ सांसदों ने एक महत्वपूर्ण विधेयक प्रस्तुत किया है। अगर यह विधेयक पारित हो जाता है तो नया विधान यह सुनिश्चित करेगा कि अमेरिका शस्त्र निर्यात नियंत्रण अधिनियम के उद्देश्यों के अंतर्गत भारत को नाटो का सहयोगी माना जाए। यह रक्षा सौदों के लिए मजबूत संकेत देगा कि भारत को प्राथमिकता दी जाए।

इस विधेयक की संख्या एचआर 2123 है और इसे इस सप्ताह कांग्रेस सदस्य जो विल्सन ने पेश किया। विल्सन विदेश मामलों की समिति के एक वरिष्ठ सदस्य हैं। इस समूह में शामिल दूसरे लोगों में तुलसी गबार्ड प्रमुख हैं।

इसे भी पढ़ें: भारतीय ने अनुचित तरीके से अमेरिकी नागरिकता हासिल करने की कोशिश का जुर्म स्वीकारा

विल्सन ने कहा कि नया अमेरिकी कानून हिंद-प्रशांत रणनीति सहयोग मंच में अमेरिका की सुरक्षा प्रतिबद्धता को बढ़ावा देगा। 

प्रमुख खबरें

मैं 30 साल का और वे लोग 50 साल के..मायावती के भतीजे ने UP के 2 लड़कों को क्यों कहा अंकल

US Visa Rules: H-1B और L-1 वीजा एक्सटेंशन पर अब देना होगा भारी शुल्क, Indian IT कंपनियों की बढ़ी टेंशन

ताइवान में Chinese Intelligence का बड़ा खुलासा, लाखों नागरिकों का Personal Data लीक कर रही थी बीजिंग की जासूसी एजेंसी

Uttarakhand में Green Energy की नई क्रांति, CM Dhami की MSSY Scheme से 3500 युवाओं को मिला Jobs