असांजे अमेरिका के प्रत्यर्पण अनुरोध के खिलाफ लड़ेंगे: वकील

assange-will-fight-against-extradition-request-from-us-lawyer
[email protected] । Apr 12 2019 11:29AM

रॉबिन्सन ने लंदन में वेस्टमिन्सटर मजिस्ट्रेट की अदालत के बाहर कहा कि असांजे ने उन्हें उनके समर्थकों को एक संदेश देने के लिए कहा था कि अमेरिकी प्रत्यर्पण के संबंध में उनकी चेतावनियां सही साबित हुई।

लंदन। विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे की वकील जेनिफर रॉबिन्सन ने बृहस्पतिवार को कहा कि असांजे उनके प्रत्यर्पण के लिए अमेरिकी अनुरोध के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। असांजे को सात वर्षों के बाद लंदन स्थित इक्वाडोर दूतावास से गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने उत्तर कोरिया के साथ तीसरी शिखर वार्ता के विचार को हवा दिया

इक्वाडोर ने असांजे को दी गई शरण को वापस ले लिया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। रॉबिन्सन ने लंदन में वेस्टमिन्सटर मजिस्ट्रेट की अदालत के बाहर कहा कि असांजे ने उन्हें उनके समर्थकों को एक संदेश देने के लिए कहा था कि अमेरिकी प्रत्यर्पण के संबंध में उनकी चेतावनियां सही साबित हुई।

इसे भी पढ़ें: भारतीय ने अनुचित तरीके से अमेरिकी नागरिकता हासिल करने की कोशिश का जुर्म स्वीकारा

All the updates here:

अन्य न्यूज़