गडकरी के गृह नगर में BJP की बाइक रैली में 52 लोगों के कटे चालान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2019

नागपुर। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के गृह नगर नागपुर में बुधवार को भाजपा द्वारा आयोजित मोटरसाइकिल रैली में हेलमेट नहीं पहनने और तीन लोगों को बैठाकर वाहन चलाने के लिये पुलिस ने 52 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। नागपुर से सांसद केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी संशोधित मोटर वाहन अधिनियम के तहत यातायात नियमों के उल्लंघन के लिये जुर्माने की राशि बढाए जाने के मुखर समर्थक हैं।

मोटरबाइक रैली वाहनों के जुलूस का हिस्सा थी, जो भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा को शहर के हवाई अड्डे से डॉ बी आर आंबेडकर के स्मारक  दीक्षाभूमि  की ओर ले जा रही थी। हालांकि नड्डा कार में सवार थे। नड्डा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करने के लिये यहां थे।  पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हेलमेट नहीं पहनने और तीन लोगों को बैठाकर दोपहिया वाहन चलाने के लिये 52 लोगों के चालान काटे गए।

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया