भाजपा अनैतिक और अवैध तरीके इस्तेमाल करके चुनाव जीतने की हरकतों ओर उतर आई -- दीपक शर्मा

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 27, 2021

धर्मशाला  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने बुधवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता   के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी की एकजुटता से घबरा कर सत्तारूढ़ भाजपा अनैतिक और अवैध तरीके इस्तेमाल करके चुनाव जीतने की हरकतों ओर उतर आई है। कर्मचारियों को डराया धमकाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: ऐतिहासिक मलाणा गांव में बीती रात अचानक आग लगने से 16 मकानो के जल जाने से अग्निकांड में 150 लोग प्रभावित

 

कांग्रेस का हर कार्यकर्ता मोर्चा संभाल हुए है और मतदान तक पूर्ण सजग है लेकिन प्रशासनिक एवम चुनाव आयोग के सहारे भाजपा जीत प्राप्त करना चाहती है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के इन मनसूबों को पूरा नहीं होने देगा।जहां कहीं भी भाजपा अवैध चुनावी तरीके अपनाएगी उसका ज़बरदस्त ढंग से विरोध किया जाएगा और जनता के बीच बेनकाब किया जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें: भूपेश बघेल की जनसभा में कुर्सियां भी आगंतुकों का इंतजार करती रही : बिंदल

 

दीपक शर्मा ने कहा कि चुनावों सम्वन्धी जिस तरह की सूचनाएं सरकार को प्राप्त हो रही हैं उसकी वजह से भाजपा में खलबली मच चुकी है।यह खुलासा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज मीडिया से किया।उन्होंने कहा कि महंगाई की मार से त्रस्त जनता है और जनाक्रोश सामने आ चुका है।हालांकि भाजपा ने विभिन्न गैरज़रूरी मुद्दों को उठा कर जनता का ध्यान बांटने की कोशिश की लेकिन जनता ने भाजपा के सभी मुद्दों को दरकिनार कर महंगाई पर सरकार द्वारा कोई भी सार्थक कदम न उठाने पर रोष स्वरूप करार जबाब देने का मन बना लिया है।

दीपक शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा जनसमस्याओं के प्रति दिखाई जा रही उदासीनता और अनदेखी के खिलाफ जनता विरोध में खड़ी हो चुकी है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा। दीपक शर्मा ने दावा किया कि कांग्रेस चारों उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की अनुभवहीनता,अदूरदर्शिता की वजह से हिमाचल आर्थिक,सामाजिक रूप में 20 साल पीछे चला गया है।इस सरकार ने जनता को जुमलेवाज़ी के अतिरिक्त कुछ भी नहीं दिया।

इसे भी पढ़ें: उपायुक्त ने आईजीएमसी शिमला के निर्माणाधीन ओपीडी, ट्राॅमा सेंटर तथा पार्किंग का निरीक्षण कर लिया जायजा

अगर कांग्रेस की बढ़त दिखाई दे रही है तो यह सब कार्यकर्ताओं की पिछले दो साल नौ महीनों की मेहनत का ही परिणाम है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन वर्षों में भाजपा को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। सरकार की नाकामियां और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ वातावरण का निर्माण किया। यह इसी संघर्ष का प्रतिफल है कि कांग्रेस चारों उपचुनावों में जीत दर्ज करने जा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की एकजुटता से भाजपा बैकफुट पर है। सभी वरिष्ठ नेता एकजुट होकर भाजपा को बेनकाब करने में डटे हैं।कार्यकर्ताओं की निष्ठा, जोश और सक्रियता से साफ नजर आता है कि कांग्रेस पार्टी विजय पथ पर अग्रसर हो चुकी है।  कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में पिछले दो साल नौ महीनों में जिस तरह से कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष किया है और सड़कों पर आ कर सरकार की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब किया है। उसी का परिणाम है कि चारों उपचुनावों में कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा से आगे दिखाई दे रही है। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार