चिदंबरम का मोदी पर तंज, PM के रहते BJP को किसी की सलाह की क्या जरूरत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2019

नयी दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डीएस हुड्डा को कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा पर दृष्टिपत्र तैयार करने की जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली के हमले पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को तंज किया और कहा कि भाजपा को किसी के सलाह की जरूरत नहीं है क्योंकि उसके पास नरेंद्र मोदी हैं।

इसे भी पढ़ें: पी चिदंबरम और कार्ति की गिरफ्तारी पर रोक की अवधि 8 मार्च तक बढ़ी

पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि जेटली जी ने लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) हुड्डा से राष्ट्रीय सुरक्षा पर सलाह देने के आग्रह को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। पर उन्हें यह भी कहना चाहिए था कि भाजपा को किसी सलाह की जरूरत नहीं है क्योंकि उसके पास मोदी जी हैं। चिदंबरम ने कहा कि भाजपा को आरबीआई का नेतृत्व करने के लिए रघुराम राजन जैसे व्यक्ति की जरूरत नहीं है क्योंकि उसके पास मोदी जी हैं। भाजपा को राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग की जरूरत नहीं है क्योंकि उसके पास मोदी जी हैं। असल में भाजपा को कैबिनेट की जरूरत नहीं क्योंकि उसके पास मोदी हैं। 

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर ‘विश्वास’ का और सबरीमला ‘प्रथा’ का मामला है: चिदंबरम

दरअसल जेटली ने शुक्रवार को कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा था कि हुड्डा की सेवा लेने के कदम से यह संकेत मिलता है कि कांग्रेस पार्टी देर से ही सही लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक किये जाने की बात मान रही है। गौरतलब है कि हुड्डा सर्जिकल स्ट्राइक के समय सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख थे और इस अभियान की निगरानी कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

क्या हटेंगे चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar? Parliament में Impeachment Motion लाने की तैयारी में विपक्ष

वह इस पर राजनीति.. Harbhajan Singh ने कीर्ति आजाद को दिया दो टूक जवाब

PM Modi की Rally से पहले गोयल का बड़ा दावा, Tamil Nadu में बदलाव के लिए NDA को चुनेगी जनता

अंतरिक्ष से आएगी ईरान पर आफत, युद्ध समाप्त करने के लिए इजरायल फिर से करेगा Blue Sparrow का इस्तेमाल?