ठाकुर के नाम पर नड्डा की मुहर, बीजेपी चीफ ने किया साफ, किसके चेहरे पर हिमाचल का चुनाव लड़ेगी पार्टी

By अभिनय आकाश | Apr 10, 2022

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इन दिनों हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में ही विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिमला में नगर पार्षद और अन्य नेताओं से मुलाकात की। इसके साथ ही बीजेपी अध्यक्ष ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि साफ कर दिया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा। जेपी नड्डा ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि पार्टी जयराम ठाकुर के चेहरे पर ही आगामी विधानसभा चुनाव में उतरेगी। इसके साथ ही नड्डा ने कहा कि टिकट वितरण में इस बात को लेकर विशेष ध्यान रखा जाएगा कि कौन सा उम्मीदवार किस सीट से जीत दर्ज कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें: मायका कांग्रेसी और ससुराल पक्ष भाजपाई, ऐसा है शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह का परिवार, गर्भावस्था में जीता था लोकसभा चुनाव

जेपी नड्डा ने कहा कि धूमल जी की हिमाचल में और अटल जी की केंद्र में सरकार थी, तो उस समय हिमाचल को इंडस्ट्रियल पैकेज मिला था, जो 10 वर्षों के लिए था और हमारी सरकार रहती तो इस पैकेज का समय बढ़ना भी था। केंद्र में यूपीए  सरकार आयी और उन्होंने 8 साल में ही ये पैकेज विड्रॉ कर लिया। जब भी केंद्र में भाजपा की सरकार रही है, तभी हिमाचल विकास की मुख्यधारा में आगे बढ़ा है। जब दुर्भाग्यवश यहां और केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही है, तभी हिमाचल के हितों का हनन हुआ है। 

प्रमुख खबरें

Vrindavan के गुरुकुल में पानी की टंकी साफ करने उतरे 4 छात्रों की मौत

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल