जम्मू कश्मीर में भाजपा 2014 की तुलना में करेगी बेहतर प्रदर्शन: राम माधव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2019

श्रीनगर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा है कि भाजपा को आगामी लोकसभा चुनावों में जम्मू-कश्मीर में पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है। उन्होंने मंगलवार को भरोसा जताया कि भाजपा जम्मू और लद्दाख में सभी तीन सीटों पर विजयी होगी। माधव ने वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि भाजपा को जम्मू-कश्मीर में 2014 लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार बेहतर परिणाम की उम्मीद है। 

इसे भी पढ़ें: झूठ के सहारे कांग्रेस, पाकिस्तान में जीत सकती है चुनाव: राम माधव

उन्होंने राज्य में नेशनल कांफ्रेंस-कांग्र्रेस गठबंधन पर निशाना साधा और सीटों के बंटवारे को लेकर हुए इसके समझौते को नाटक करार दिया। पाक अधिकृत कश्मीर में शारदा पीठ के श्रद्धालुओं के लिए पाकिस्तान द्वारा एक गलियारे की अनुमति दिए जाने संबंधी खबरों पर माधव ने कहा कि इस बारे में केंद्र सरकार निर्णय करेगी लेकिन आतंकवाद बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि एक बार आतंकवाद का मुद्दा हल हो जाए तो अन्य मुद्दे भी हल किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

माइकल क्लार्क ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह, कहा- रोहित शर्मा को T20 WC से पहले ब्रेक की जरूरत

Nepal में सत्तासीन गठबंधन में फूट, कई सांसदों और विधायकों ने नई पार्टी बनाने के लिए किया आवेदन

Shivsena MP Milind Deora ने साधा Uddhav Thackeray और Congress पर निशाना, कहा- जनता PM Modi के साथ

DC vs RR IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच टक्कर, यहां देखें प्लेइंग 11