मानव सेवा ही माधव सेवा की तर्ज पर भोपाल में भाजपा बना रही 1000 बिस्तर का कोविड केयर सेंटर

By दिनेश शुक्ल | Apr 26, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 1000 बिस्तर का कोविड केयर सेंटर प्रारंभ किया जा रहा है। यह कोविड सेंटर एक सप्ताह में बनकर तैयार हो जाएगा, जिसके बाद यहाँ कोरोना पॉजिटिव मरीजों को क्वारंटाइन किया जाएगा। भोपाल भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी के नेतृत्व में यह कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है, जिसका नाम माधव सेवा केन्द्र रखा गया है। भाजपा के सेवा ही संगठन अभियान के तहत इस क्वारंटाइन सेंटर का निर्माण किया जा रहा है जहाँ एक हजार कोरोना मरीज क्वारंटाइन हो सकेंगे। 

इसे भी पढ़ें: 01 मई से 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण के नए निर्देश जारी

भोपाल भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि इस कोविड सेंटर के प्रारंभ होने से विभिन्न अस्पतालों में आ रहे कोविड मरीजों के उपचार में राहत मिलेगी, साथ ही कोविड डेडिकटेड अस्पतालों पर कोविड मरीजों के भर्ती होने का दबाव कम होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मरीज जो अस्पतालों का खर्चा वहन नहीं कर सकते और जिन्हें कोविड के शुरूआती लक्ष्ण दिख रहे है ऐसे मरीजों को भी यहाँ संपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में मरीजों का मनोबल बनाए रखने ऑर्ट ऑफ लिविंग करेगी मार्गदर्शन

भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सुविधा प्रदेश की राजधानी के लोगों को मिले और वह इस महामारी से जल्दी निजाद पाए यह उनकी प्राथमिकता है। भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बनाए जा रहे माधव सेवा केन्द्र कोविड केयर सेंटर में कोविड मरीजों को हर सुविधा उपलब्ध करवाए जाने की बात भी जिला अध्यक्ष भाजपा ने कही है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है इसलिए हमने इस कोविड केयर सेंटर का नाम माधव सेवा केन्द्र रखा है जहाँ कोरोना पीड़ित मरीजों को समुचित इलाज मुहैया करवाया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Nirmala Sitharaman: राज्यों को Tax Devolution की दूसरी किस्त, मिले ₹1.09 लाख करोड़

BJP से 2019 के बाद बातचीत हमेशा के लिए बंद हो गई, बोले Uddhav Thackeray

Maharashtra: वाल्मीक कराड के बेटे Sushil Karad पर महिला के घर में घुसकर मारपीट का केस

Manoj Sinha बोले, Jammu Kashmir में Article 370 हटने के बाद 780 से अधिक आतंकी ढेर