बीजेपी नेता ने किया अपनी पत्नी का कत्ल, अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

By सुयश भट्ट | Oct 20, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल के कोलार इलाके से 15 अक्टूबर को लापता हुई ब्यूटीशियन नैना उर्फ शिखा की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। एक साल पहले जिस भाजपा नेता ने शादी की, उसने ही बेरहमी से हत्या कर दी। नैना के पिता शारदा पासवान ने कहा- बेटी की भाजपा नेता रजत कैथवास ने अश्लील वीडियो बना लिया था।

पिता ने कहा महीनेभर घर में रखने के बाद उसे यह कहकर भगा दिया कि उसके माता-पिता शादी से खुश नहीं हैं। बेटी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की थी। जिसके बाद बेटी घर वापिस आ गई। बताया जा रहा है कि आरोपी 15 अक्टूबर को नैना को सलकनपुर मंदिर के दर्शन करने के बहाने भोपाल से लेकर गया था।

दरअसल पति केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था। केस वापस नहीं लेने पर हत्या की धमकी देता था। अजय कैथवास खुद को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा शाहजहांनाबाद मंडल का उपाध्यक्ष बताता है। उसने फेसबुक वाल पर भी शाहजहांनाबाद मंडल का उपाध्यक्ष लिख रखा है। साजिश के तहत ही वह नैना को धार्मिक स्थल का दर्शन करने के बहाने बुदनी, सीहोर लेकर पहुंचा। जहां, जंगल में उसकी हत्या कर वापस भोपाल आ गया।

इसे भी पढ़ें:6 महीने के लिए ट्रायल पर रखा बहु को, कहा- अगर बनना है परमानेंट बहु तो देनी होगी कार 

बताया गया कि नैना की दादी का घर नारियलखेड़ा निशातपुरा में रजत के मकान के पास ही है। नैना भी दादी के घर पर रहती थी। इसी दौरान रजत ने उसे अपने प्रेम जाल में फांस लिया। और बाद में आरोपी उसके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा।

कोलार रोड भोपाल निवासी नैना ब्यूटीशियन थी। उसने सालभर पहले नारियलखेड़ा निशातपुरा निवासी खुद को भाजपा पदाधिकारी बताने वाले रजत कैतवास से प्रेम विवाह किया था। और 15 अक्बूटर की शाम वह अपनी मां माया से दुर्गा झांकी देखने की बात कहकर घर से निकली थी।

इसे भी पढ़ें:पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों ने जनता का किया बुरा हाल, MP में लगातार बढ़ रहे है दाम

आपको बता दें कि वापस नहीं आने पर 16 अक्टूबर को परिजनों ने कोलार थाने में परिजनों ने कोलार थाना भोपाल में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी बीच सीहोर पुलिस को राष्ट्रीय राजमार्ग-69 पर मिडघाट सेक्शन के पास मिली अज्ञात युवती का शव बरामद किया था। उसकी पहचान पुलिस ने नैना के रूप में की थी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Land Monetisation पर विवाद, सरकार ने कहा चुनिंदा भूखंडों से बढ़ेगा राजस्व

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना