कर्नाटक के नए ''स्वामी'' बन सकते हैं येदियुरप्पा, सरकार बनाने का दावा पेश करेगी BJP

By अंकित सिंह | Jul 23, 2019

कर्नाटक में कांग्रेस-जद(एस) की सरकार गिरने के बाद भाजपा ने कहा है कि यह लोकतंत्र की जीत है। कुमारस्वामी सरकार से लोग तंग आ चुके थे। भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि मैं कर्नाटक के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि यहां विकास का एक नया युग अब शुरू होगा। येदियुरप्पा ने कहा कि हम किसानों को आश्वस्त करते हैं कि आने वाले दिनों में हम उन्हें और अधिक महत्व देंगे। हम जल्द से जल्द उचित निर्णय लेंगे। 

इसे भी पढ़ें: विधायकों की ‘थोक के भाव’ खरीद-फरोख्त में शामिल है भाजपा: सिद्धरमैया

बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस-जद(एस) की सरकार मंगलवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने में विफल रही और सरकार गिर गई। इसी के साथ राज्य में करीब तीन हफ्ते से चल रहे राजनीतिक ड्रामे का अंत हो गया। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को संख्या बल का साथ नहीं मिला और उन्होंने विश्वास मत प्रस्ताव पर चार दिन की चर्चा के खत्म होने के बाद हार का सामना किया। विधानसभा में पिछले बृहस्पतिवार को उन्होंने विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया था। विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने ऐलान किया कि 99 विधायकों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया है जबकि 105 सदस्यों ने इसके खिलाफ मत दिया है। इस प्रकार यह प्रस्ताव गिर गया।

प्रमुख खबरें

मेरा घर टूट रहा है... गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच Sunita का छलका दर्द

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब