By अंकित सिंह | Jun 26, 2021
केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद मेनका गांधी इन दिनों सुर्खियों में हैं। मेनका गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान रिमूव मेनका गांधी के नाम से चलाया जा रहा है। दरअसल, मेनका गांधी ने जबलपुर के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के पशु चिकित्स से फोन पर बात करने के दौरान ना केवल उसे धमकी दी बल्कि गालियां भी दी। इसको लेकर विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सकों और छात्रों में नाराजगी है। इन लोगों ने मेनका गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उनके फोटो चलाएं।
अपने ट्विटर पर भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने लिखा " विगत दिवस सांसद श्रीमती मेनका गांधी ने पशुचिकित्सक डॉ विकाश शर्मा से जिन शब्दों में बात की, उससे वेटरनरी कॉलेज जबलपुर घटिया सिद्ध नही हो जाता है, परंतु यह जरूर सिद्ध हो जाता है कि मेनका गांधी निहायत ही घटिया महिला है। मैं शर्मिंदा हूँ कि ये मेरी पार्टी की सांसद (नेता नही) है।" दूसरी ओर चिकित्सकों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी द्वारा पशु चिकित्सक से इस तरह से बात किए जाने को लेकर निंदा की है।