भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बोले, यह चुनाव विकास बनाम भ्रष्टाचार का है

By अंकित सिंह | Mar 24, 2019

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के आगरा में भाजपा की 'विजय संकल्प सभा' को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के गरीबों के कल्याण के लिए मजबूत प्रधानमंत्री चुनना चाहिए। देश की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री चुनना चाहिए। देश से आतंकवाद को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री चुनना चाहिए। पाकिस्तान को मुँहतोड़ जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री चुनना चाहिए। शाह ने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि वो सपना तो देखती हैं प्रधानमंत्री बनने की पर जब पूंछा जाता हैं कि वह कहां से चुनाव लड़ोगी तो कहती हैं चुनाव नहीं लडूंगी। देश मे अजीब प्रकार का नजारा देखने को मिलता है।

 

शाह ने कहा कि अखिलेश यादव और शरद पवार भी चाहते हैं कि मोदी जी को हटाया जाए। लेकिन जब उनसे सवाल पूंछा जाता है कि चुनाव कहां से लड़ोगे तो वो कहते हैं चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि 70 साल तक कांग्रेस पार्टी और उनके चट्टों-बट्टों ने शासन किया। 70 साल तक देश के 50 करोड़ गरीबों को ये एहसास ही नहीं हुआ कि ये देश आजाद हुआ है। योगी के काम को गिनवाते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर 20 साल तक सपा और बसपा का शासन रहा लेकिन कोई काम नहीं किया। 

 

इसे भी पढ़ें: उमा भारती बोलीं, आडवाणी को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए

 

अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए 8 लाख करोड़ रुपए दिए है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव विकास बनाम भ्रष्टाचार का है। एक और मोदी देश का विकास के लिए आगे बढ़े है और दूसरी और ये गठबंधन भ्रष्टाचार और सत्ता के स्वार्थ का है। 

 

प्रमुख खबरें

Karnataka BJP Animated Clip | जेपी नड्डा, अमित मालवीय और कर्नाटक BJP अध्यक्ष पर केस दर्ज, एनिमेटेड वीडियो मामले में कांग्रेस ने कराई FIR

Coast Guard ने केरल तट के पास 6 भारतीय मछुआरों को ले जा रहे ईरानी जहाज को हिरासत में ले लिया

धर्मशाला में भारत की पहली ‘Hybrid Pitch’ का अनावरण किया गया

Mumbai North East में BJP को बड़ी जीत का भरोसा, लक्ष्य के लिए कार्यकर्ता बहा रहे पसीना