तेजस्वी यादव पर BJP का पलटवार, विजय सिन्हा बोले- आरजेडी की मानसिकता संविधान विरोधी

By अंकित सिंह | Jun 28, 2025

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आरजेडी की मानसिकता संविधान विरोधी है, जिसका उद्देश्य संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना और उनके खिलाफ भ्रम का माहौल बनाना है। आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन बंगाल की राह पर चल पड़ा है और ममता बनर्जी का प्रभाव साफ दिख रहा है। उन्होंने दावा किया कि ये अब भारत के लोग नहीं रहे, ये बांग्लादेशियों की भाषा बोलने लगे हैं। 

आपको बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने चुनावी राज्य बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के निर्देश जारी किए हैं। इसका मतलब है कि बिहार के लिए मतदाता सूची नए सिरे से तैयार की जाएगी। अब इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने निर्वाचन आयोग पर सवाल खड़े किए है। तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की घोषणा की है। इसका मतलब है कि 8 करोड़ बिहारियों की मतदाता सूची को दरकिनार कर दिया गया है और एक नई सूची बनाई जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में चुपचाप NRC लागू कर रहा चुनाव आयोग, विधानसभा चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा आरोप

तेजस्वी से सवाल किया कि चुनाव से 2 महीने पहले ऐसा क्यों किया जा रहा है? क्या 25 दिनों के भीतर आठ करोड़ लोगों की मतदाता सूची बनाना संभव है? मांगे गए दस्तावेज़ ऐसे हैं जो गरीबों के पास शायद ही हों। हमारा प्रतिनिधिमंडल इस मामले को लेकर चुनाव आयोग से संपर्क करेगा। सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी डरे हुए हैं। वे चाहते हैं कि गरीबों का नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाए। वे समाज के गरीब तबके से वोट देने का अधिकार छीनना चाहते हैं। 

प्रमुख खबरें

George Soros से नहीं चुनाव से होगा सत्ता परिवर्तन, Kiren Rijiju का विरोधी दलों पर वार

भ्रामक दावों पर FSSAI ने Hindustan Unilever को भेजा नोटिस, Horlicks के 2 प्रोडक्ट्स पर उठे सवाल

Rajasthan में महिला सुरक्षा के लिए CM Bhajan Lal Sharma ने 100 Kalika Patroling Unit को किया रवाना

खैबर पख्तूनख्वा में विरोध के बाद प्रशासन ने 200 साल पुराना Ramleela Mandir सील किया