भाजपा और RSS नेताओं ने देव से की मुलाकात, विवादित टिप्पणी के संबंध में हुई चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2021

अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव के ‘‘नेपाल और श्रीलंका तक भाजपा का विस्तार करने’’ संबंधी बयान पर विवाद के बीच क्षेत्र में भाजपा और आरएसएस के वरिष्ठ नेताओं ने बृहस्पतिवार को उनसे मुलाकात की। भाजपा नेता अजय जमवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के क्षेत्रीय प्रभारी उल्लास कुलकर्णी और प्रदेश प्रभारी निखिल निवासकर ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। भाजपा के एक सूत्र ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं ने विवादित टिप्पणी के संबंध में देव के साथ चर्चा की। बैठक के दौरान सांगठनिक मुद्दों पर भी चर्चा की गयी। 

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका और नेपाल में बीजेपी की सरकार बनाने का क्या है अमित शाह का प्लान, त्रिपुरा CM ने किया खुलासा 

देव ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा के क्षेत्रीय महासचिव, अजय जमवाल जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उल्लास जी और प्रांत प्रचारक श्री निखिल जी से भेंट हुई।’’ वहीं, राज्य के कानून मंत्री रतन लाल नाथ ने दावा किया कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और श्रीलंका तथा अमेरिका समेत कई देशों के लोग इसकी विचारधारा को अपनाना चाहते हैं। नाथ ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हमारे मुख्यमंत्री यह कहना चाहते थे कि भाजपा की विचारधारा का विश्व में प्रसार होगा और लोग इससे प्रभावित होंगे। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि भाजपा वहां अपना विस्तार करेगी। उनके बयान की गलत व्याख्या की गयी।’’ 

इसे भी पढ़ें: त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब ने कहा- सुशासन के लिए अच्छी पत्रकारिता की आवश्यकता 

उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि समूचा विश्व भाजपा के विचार को अपनाएगा। श्रीलंका में जो लोग हैं वे अब भाजपा के विचार को स्वीकार करने की सोच रहे हैं। अमेरिका भी इसे अपनाने की सोच रहा है। समूचा विश्व इस तर्ज पर सोच रहा है।

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा