भाजपा 70 साल की रट लगाना बंद करे, हर बात की एक्सपायरी डेट होती है: प्रियंका गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2019

भदोही (उप्र)। भाजपा सरकार के विकास के रिपोर्ट कार्ड के दावों को खोखला बताते हुये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कहा कि जमीनी वास्तविकता बिल्कुल अलग है और जहां तक भाजपा पिछले 70 साल की बात करती है तो इसकी भी एक एक्सपायरी डेट होती है। सीतामढ़ी गेस्ट हाउस के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुये उन्होंने कहा कि  जमीन पर आकर जरा देखें कि क्या स्थिति है। यह रिपोर्ट कार्ड, प्रचार, यह लगता बहुत अच्छा है लेकिन जमीन पर कुछ नहीं है। मैं रोज लोगों से मिल रही हूं और रोज मुझे यही पता चल रहा है कि चाहे किसान हो, नौजवान हो, स्टूडेंट हो, शिक्षामित्र हो, आंगनवाड़ी हो सब प्रताड़ित है। उनको कुछ नहीं मिला, कहीं कहीं यह एलान हुआ कि 17 हजार का आपको वेतन मिलेगा और आज तक कुछ नहीं मिला। दो सालों से आठ हजार पर चल रहे हैं। जो प्रचार करते हैं और जो होता है उसमें बहुत फर्क है। 

 

योगी सरकार के दो साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश किये जाने की बाबत सवाल पर प्रियंका ने कहा कि  जो प्रचार करते हैं और जो होता है उसमें बहुत फर्क है। जहां तक इनकी यह 70 साल वाली रट है इस रट की भी एक एक्सपायरी डेट होती है। पांच साल से आप सरकार में हैं पांच सालों में आपने क्या किया। प्रियंका तीन दिन की गंगा किनारे की यात्रा पर हैं। आज उन्होंने मिर्जापुर जाने से पहले सीतामढ़ी मंदिर में दर्शन और पूजा की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर तंज करते हुए भाजपा ने सोमवार को कहा था कि गांधी परिवार के लिये हर चुनाव  पिकनिक  की तरह है।

इसे भी पढ़ें: गहलोत बोले- 2019 में मोदी जीते तो देश में नहीं होगा अगला आम चुनाव

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने प्रियंका द्वारा नौका के जरिये गंगा की 100 किलोमीटर की यात्रा शुरू किये जाने का जिक्र करते हुए कहा  गांधी परिवार के लिये तो हर चुनाव पिकनिक की तरह है। उसके सदस्य यहां आते हैं और भाषण देकर चले जाते हैं। चुनाव खत्म होने के बाद वे स्विटजरलैंड या इटली रवाना हो जाते हैं। उन्होंने कहा जैसे ही नये चुनाव की घोषणा होती है, गांधी परिवार का कोई नया सदस्य सामने आता है और खुद को जादुई नेता समझने लगता है। उन सम्मानित नेता (प्रियंका) ने पूर्व में हुए चुनावों में भी कांग्रेस के लिये प्रचार किया था, इसके बावजूद उनकी पार्टी को अपने घर में ही हार का मुंह देखना पड़ा था। 

 

प्रमुख खबरें

Lok Sabha Elections 2024: दोहरी दुविधा में फंसा गांधी परिवार? सोनिया गांधी चाहती हैं राहुल और प्रियंका उत्तर प्रदेश से लड़ें चुनाव, सूत्रों ने दी जानकारी

Google ने भारत और मैक्सिको में नौकरियां स्थानांतरित करने के लिए 200 कोर टीम कर्मचारियों को निकाला: रिपोर्ट

Jammu-Kashmir के रामबन में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, 11 घायल

Southern China में राजमार्ग ढहने से कम से कम 36 लोगों की मौत