भाजपा ने हिंदुओं की पीठ में छुरा घोंपा, हिंदू महासभा का पार्टी पर हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2021

मंगलुरु। कर्नाटक हिंदू महासभा के सचिवधर्मेंद्र ने शनिवार को कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा ने मैसूरु में एक प्राचीन मंदिर को ध्वस्त करने की अनुमति देकर हिंदुओं की पीठ में छुरा घोंपा है और अब इस लड़ाई में संघ परिवार का इस्तेमाल कर अपनी हरकतों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि मंदिर ध्वस्त किये जाने के खिलाफ संघ के संगठनों की लड़ाई भाजपा सरकार की नाकामियों को छिपाने की कोशिश है। उन्होंने कहा, “हमें यह लड़ाई लड़ रहे संघ परिवार पर दया आती है।

इसे भी पढ़ें: प्रदेश में शुरू हुई उज्जवला योजना 2.0 , शाह ने कहा - कांग्रेस ने बंद की 17 योजनाएं

धर्मेंद्र ने कहा कि भाजपा सरकार का विरोध करने वाले हिंदू संगठनों को खुले तौर पर यह रुख अपनाना चाहिए कि वे भविष्य में पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर मंदिरों पर हमले जारी रहे तो हिंदू महासभा भाजपा और राज्य की रीढ़विहीन सरकार को नहीं बख्शेगी।

प्रमुख खबरें

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा

Ganesh Utsav में मूर्ति न होने पर सुपारी की स्थापना क्यों, बप्पा से जुड़ा है यह विधान

Asian Games में Elavenil Valarivan का कमाल, भारत को निशानेबाजी में मिले 2 रजत पदक