भाजपा ने बिरयानी पार्टी में शामिल होने के लिए सिद्धारमैया पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2019

बेंगलुरू। भाजपा की कर्नाटक इकाई ने बाढ़ प्रभावित अपने विधानसभा क्षेत्र बादामी का दौरा नहीं करने और एक बिरयानी पार्टी में शामिल होने को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया पर सोमवार को निशाना साधा। भाजपा ने सिद्धरमैया की कथित तस्वीरें भी पोस्ट की है जिसमें वह कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव, वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और कुछ पार्टी विधायकों के साथ भोजन कर रहे हैं।

भाजपा की कर्नाटक इकाई ने ट्वीट किया कि ‘‘ट्विटर उपदेशक’’ सिद्धरमैया के पास कांग्रेस एमएलसी के घर बिरयानी पार्टी में भाग लेने का समय है, लेकिन उनके पास बाढ़ प्रभावित बादामी क्षेत्र का दौरा करने का समय नहीं है। पार्टी ने कहा कि अगर बिरयानी खाना पूरा हो गया हो तो अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करने के लिए कुछ प्रयास करें और उन लोगों की बातें सुनें जिन्होंने आपको वोट दिया था।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार ने कश्मीर को कॉन्सेंट्रेशन कैंप बना दिया: अधीर रंजन चौधरी

सिद्धरमैया ने बादामी का दौरा नहीं करने के लिए मोतियाबिंद सर्जरी और डॉक्टरों की सलाह का हवाला दिया था। उन्होंने अपने बेटे और वरुणा क्षेत्र के विधायक यतींद्र को बादामी का दौरा करने और स्थिति का जायजा लेने के लिए नियुक्त किया है।

प्रमुख खबरें

Consumer Durables Market: भारत में 2030 तक 3.25 लाख करोड़ रुपये का होगा उद्योग, BCG-CII रिपोर्ट

त्योहारी सीजन से पहले AC, TV और Washing Machine के दाम 8% तक बढ़ेंगे

Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया

Asian Games: Murali Sreeshankar और विथ्या रामराज समेत कई भारतीय एथलेटिक्स फाइनल में पहुंचे