'केजरीवाल की सरकार को गिराना चाहती है भाजपा', आतिशी बोलीं- दिल्ली में नाकाम रही उनकी साजिश

By अनुराग गुप्ता | Aug 29, 2022

नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास प्रस्ताव लाने वाले हैं। इस पर चर्चा के बाद मतदान हो सकता है या फिर ध्वनि मत से प्रस्ताव को पास किया जा सकता है। इसी बीच आम आदमी पार्टी विधायक आतिशी मार्लेना का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता भी जानना चाहती है कि जो सरकार दिल्ली में है क्या वह स्थिर है।

इसे भी पढ़ें: आबकारी नीति से शुरु हुआ बवाल सरकारी स्कूलों तक आ पहुंचा, भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप 

नाकाम रही भाजपा की साजिश

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में आम आदमी पार्टी विधायक आतिशी मार्लेना ने कहा कि भाजपा किसी तरह से अरविंद केजरीवाल की सरकार गिराना चाहती है। उनकी साजिश दिल्ली में नाकाम रही है। दिल्ली की जनता भी जानना चाहती है कि जो सरकार दिल्ली में है क्या वह स्थिर है क्या वह सरकार बनी हुई है। इसे लेकर आज विश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत पेश करेंगे अरविंद केजरीवाल, भाजपा पर लगाए बड़े आरोप 

गौरतलब है कि दिल्ली आबकारी नीति मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पूरी पार्टी विपक्षी दल भाजपा पर हमलावर है। साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि दिल्ली में ऑपरेशन लोटस विफल रहा है क्योंकि हमारे विधायक एकजुट हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री विश्वास प्रस्ताव लाकर दिखाना चाहते हैं कि विधायक हमारे साथ हैं।

प्रमुख खबरें

Gurugram के दो भाइयों ने AI से KYC दस्तावेज बदलकर लिए 70 से ज्यादा कर्ज, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा

बंगाल के सिनेमाघरों में Sadhak Bamakhepa को प्राइम टाइम में दिखाना अनिवार्य, आदेश जारी

Yamuna Expressway पर 25 नवंबर से गाड़ियों की स्पीड लिमिट घटी, 75 किमी प्रति घंटा तय

UP Assembly Election: SP और Congress में सीट शेयरिंग पर दो दौर की बैठक बेनतीजा, विनेबिलिटी होगी मुख्य आधार