अमरिंदर सिंह के साथ सीट बंटवारे पर बनी सहमति, 65 सीटों पर भाजपा तो 37 सीटों पर पंजाब लोक कांग्रेस लड़ेगी चुनाव

By अनुराग गुप्ता | Jan 24, 2022

नयी दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी कि 117 विधानसभा सीटों वाले पंजाब में भाजपा 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर और संयुक्त अकाली दल-ढिंढसा 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आपको बता दें कि भाजपा ने पंजाब लोक कांग्रेस और संयुक्त अकाली दल-ढिंढसा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है और अमरिंदर के साथ चुनावी रणनीति भी तैयार की जा चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: सीएम चन्नी और सिद्धू में मतभेद जारी, पंजाब में उम्मीदवारों का नाम फाइनल नहीं कर पा रही कांग्रेस 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश बहुत तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। इसको डीरेल करने का कुत्सित प्रयास, देशविरोधी ताकतें करती हैं। इस डीरेल में पंजाब के थ्रू एक्टीविटी हो ये देशविरोधी ताकतों की हमेशा मंशा रहती है। जेपी नड्डा ने कहा कि ये चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का ही माध्यम नहीं है, सरकार बदलना ही इस चुनाव का उद्देश्य नहीं है। ये चुनाव आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करने के लिए और पंजाब को स्थिरता देने के लिए है। पंजाब सुरक्षित रहता है तो देश सुरक्षित रहता है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए पंजाब के लोगों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, पंजाब ने देश को जो खाद्य सुरक्षा दी है, उसे भी देश कभी भूल नहीं सकता। पंजाब ने हमारी आशाओं को हमेशा पूरा किया है।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक