मध्यप्रदेश को नंबर वन राज्य बनाने का सपना पूरा करेगी भाजपा : उमा भारती

By दिनेश शुक्ल | Oct 29, 2020

ब्यावरा। भारतीय जनता पार्टी लोगों के दिलों में बसने लगी है। भाजपा की रीति, नीतियों के कारण आमजन भाजपा से जुड़ गया है। कांग्रेस ने प्रलोभन, झांसा देकर सत्ता भले ही हासिल कर ली,  परन्तु कांग्रेस सरकार धराशायी हो गई। अब लगने लगा है कि कांग्रेस लंबे समय के लिए सत्ता से बाहर हो गई है। हम सब मिलकर शिवराज सिंह जी के नेतृत्व में प्रदेश को देश का नंबर-1 राज्य बनाने का सपना पूरा करेंगे।  उक्त बात पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने ब्यावरा विधानसभा के सुठालिया एवं बमौरी में सभाओं को संबोधित करते हुए कही।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने 15 माह में मध्य प्रदेश को बर्बाद कर दियाः कुलस्ते

मैंने जिस तपस्या से सरकार बनाई, उसी तपस्या से शिवराज जी ने चलाई

सुश्री उमा भारती ने कहा कि उन्होंने जितनी तपस्या से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई थी, उतनी तपस्या से शिवराज जी ने उस सरकार को चलाया। हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाईं और लागू की। वह हर पल जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि जनता यह जान चुकी है कि भाजपा एक श्रेष्ठ पार्टी है,  जो विकास, उन्नति के साथ सबकी चिंता करती है। सुश्री भारती ने कहा कि प्रदेश की जनता को एक बार फिर अवसर मिला है कि वह शिवराज जी की सरकार को स्थायी बना दे, इस अवसर को गवांना नहीं है। उन्होंने कहा कि एक-एक वोट कीमती है और आपका एक वोट भाजपा को मजबूत कर प्रदेश में स्थाई सरकार देगा।

इसे भी पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान बोले यह चुनाव बदला लेने का चुनाव, लोगों ने बरसाए छतों से फूल

आत्मनिर्भर भारत से होगी राम राज्य की स्थापना

सुश्री भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत दुनिया का श्रेष्ठ देश बनेगा। प्रधानमंत्री जी देश को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि देश के आत्मनिर्भर होने पर ही राम राज्य आएगा। हर छोटे से छोटा व्यक्ति गौरव, सम्मान के साथ जी सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास, उन्नति कर रहा है। उन्होंने कहा कि आपका एक वोट प्रदेश में जहां शिवराज जी की सरकार को मजबूती देगा, वहीं प्रधानमंत्री मोदी के हाथ भी मजबूत करेगा।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा