बीकेयू (लोकशक्ति) ने फिर शुरू किया कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन, कहा- दमन की किसी भी नीति को बर्दाश्त नहीं करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2021

नोएडा। गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन को लेकर हुए घटनाक्रमों को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) ने नोएडा में अपना विरोध वापस लेने की घोषणा करने के एक दिन बाद शुक्रवार को फिर से विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। बीकेयू (लोक शक्ति) प्रमुख ठाकुर श्योराज सिंह भाटी ने नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर डेरा डाले समर्थकों से आह्वान किया कि वे अब गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचें, जहां बीकेयू सदस्य धरना दे रहे हैं। एक वीडियो संदेश में सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीकेयू (लोक शक्ति) समर्थकों से मुजफ्फरनगर में बुलाई गई किसान महापंचायत में पहुंचने की अपील भी की। 

इसे भी पढ़ें: योगेंद्र यादव बोले, देश के हर किसान के घर से 1-1 साथी मोर्चे पर पहुचेंगे 

भाटी ने कहा कि उनका गुट नए विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई में टिकैत के बीकेयू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। संघ प्रमुख के आह्वान पर बीकेयू (लोक शक्ति) के सदस्य मुजफ्फरनगर की महापंचायत में शामिल हुए और कई समर्थक शुक्रवार शाम गाजीपुर बॉर्डर पहुंच गए।

प्रमुख खबरें

कानून तोड़ने वाले बच्चों के नाम Internet पर सार्वजनिक न हों: प्रधान न्यायाधीश

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ और घटस्थापना: शक्ति आराधना का पावन पर्व

11 अक्टूबर को हाथी पर सवार होकर आयेगी माता रानी, शारदीय नवरात्रि में ग्रह-नक्षत्रों का महासंयोग

Sajjala Ramakrishna Reddy ने दिए निर्देश, जिला स्तर पर Legal War Room बनाएगी YSRCP