सिगंर बॉब डायलन पर 1965 में 12 साल की बच्ची को ड्रग्स देकर उसका यौन शोषण करने का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2021

लास एंजिलिस। प्रख्यात गायक और गीतकार बॉब डिलन पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि 12 वर्ष की उम्र में 1965 मेंडिलन ने उसका यौन शोषण किया। नोबेल पुरस्कार विजेता डिलन ने इस आरोप का खंडन किया है। कनेक्टिकट के ग्रीनिच में रहने वाली 68 वर्षीय ‘जे. सी.’ ने पिछले सप्ताह एक मामला दर्ज कराया जिसमें आरोप है कि डिलन जब 23-24 साल के थे तब उन्होंने संगीतकार होने के रसूख का इस्तेमाल कर पीड़िता को शराब पिलाकर कई बार उसका यौन शोषण किया। डिलन (80) के प्रवक्ता ने बताया कि 56 साल पुराने दावे में कोई सच्चाई नहीं है और इस आरोप का बचाव किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: सिंगर यो-यो हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ी, पत्नी शालिनी ने किया घरेलू हिंसा का केस

‘डेडलाइन’ की खबर के अनुसार, न्यूयार्क उच्चतम न्यायालय में दर्ज मुकदमे में जे. सी. ने कहा कि अप्रैल-मई 1965 में छह सप्ताह के दौरान डिलन ने उसका यौन शोषण किया। वर्ष 1960 के दौरान न्यूयार्क में संगीत जगत के बड़े सितारों में शुमारडिलन का असली नाम रोबर्ट एलेन जिमरमैन है।उन्हें कई बार ग्रैमी पुरस्कार के अलावा साहित्य केनोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

प्रमुख खबरें

Cinnamon For Period Pain: पीरियड के दर्द से ना हों परेशान, दालचीनी दिलाएगी आराम

Homemade Lip Balm: गर्मी में भी होंठ रहेंगे सॉफ्ट-सॉफ्ट, बस बनाएं इस तरह लिप बाम

Coffee Beans को लंबे समय तक रखना है फ्रेश तो अपनाएं ये छोटे-छोटे टिप्स

Ravindra Jadeja ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अच्छा काम किया है: Michael Hussey