नाइजीरिया नें नहीं थम रहा बोको हराम जिहादियों का आतंक, सात ग्रामीणों को मारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2019

नियामी। बोको हराम के जिहादियों ने नाइजीरिया की सीमा के नजदीक दक्षिण पूर्वी नाइजर में सिलसिलेवार हमलों में करीब सात ग्रामीणों को मार डाला। दिफा क्षेत्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने शनिवार की रात को तीन अलग

इसे भी पढ़ें: नाइजर में बोको हराम के संदिग्ध जिहादियों के हमले में 4 लोगों की मौत, 7 लापता

इसके अलावा, जिहादियों ने एक बाजार तथा सात मकानों को आग लगा दी। क्षेत्र में सक्रिय ‘आल्टरनेटिव इस्पेस साइटोयन’ नाम के समूह ने फेसबुक पर एक संदेश पोस्ट कर बताया कि चार हमले हुए हैं जिनमें 11 लोगों की मौत हुई है।

इसे भी पढ़ें: बोको हराम हमला: दो घंटे की मुठभेड़ में जवान, स्थानीय प्रमुख की मौत

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को बोको हराम ने नाइजीरिया सेलगते कारिदी गांव में हमला कर एक महिला समेत आठ लोगों को मार डाला था। 

सोशल मीडिया पर बोको हराम के लिए ट्वीट- 

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान