बोको हराम हमला: दो घंटे की मुठभेड़ में जवान, स्थानीय प्रमुख की मौत

boko-haram-attacks-soldier-and-local-chief-killed

एक गुट के नेता अबुबकर शेखाउ के वफादार हमलावरों ने अदामावा राज्य के मदागली में शनिवार को हमला किया जिसके बाद उनके और सुरक्षा बलों के बीच दो घंटे मुठभेड़ चली।

 कानो (नाइजीरिया)। पूर्वोत्तर नाइजीरिया के उत्तरी अदामावा में बोको हराम के हमले में एक जवान और एक स्थानीय प्रमुख की मौत हो गई। सैन्य एवं असैन्य सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। एक गुट के नेता अबुबकर शेखाउ के वफादार हमलावरों ने अदामावा राज्य के मदागली में शनिवार को हमला किया जिसके बाद उनके और सुरक्षा बलों के बीच दो घंटे मुठभेड़ चली। 

सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मुठभेड़ में एक जवान की मौत हो गई।’’ स्थानीय निवासियों ने भी इस बात की पुष्टि की है। मदागली स्थानीय सरकार के पूर्व प्रशासनिक प्रमुख मैना उलारामू ने कहा, ‘‘उन्होंने (बोको हराम ने) मुठभेड़ में एक जवान और गुबला के ग्राम प्रमुख की हत्या कर दी। इसके बाद वे सम्बिसा (जंगल) लौट गए।’’

दो सूत्रों ने बताया कि बोको हराम के तीन आतंकवादियों के शव मुठभेड़ स्थल से बरामद हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी मैदुगुरी के निकट एक सैन्य अड्डे पर बोको हराम के हमले में शुक्रवार को तीन जवानों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़े: पाकिस्तान में है सिखों का सबसे पवित्र स्थल: इमरान खान

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़