फिर से लौटेगी सिनेमाघरों में बहार, 2021 मे रिलीज के लिए तैयार कई बड़ी फिल्में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2021

मुंबई। कोविड-19 की वजह से 2020 में अनेक फिल्मों को पारंपरिक तरीके से रिलीज नहीं किया जा सकालेकिन बॉलीवुड को उम्मीद है कि नए साल में स्थिति बदलेगी और विभिन्न विषयों पर बनी छोटे-बड़े बजट की फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकेगा। हालांकि, बड़े बजट की उन फिल्मों को नयी फिल्मों से सिनेमाघर में जगह पाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा जिन्हें योजना अनुसार पिछले साल रिलीज नहीं किया जा सका। ऐसी ही फिल्मों में अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ है जिसे इस साल रिलीज किए जाने की उम्मीद है। ‘सूर्यवंशी’ रोहित शेट्टी की अजय देवगन अभिनीत ‘सिंघम’ एवं रणवीर सिंह अभिनीत ‘सिम्बा’ के बाद तीसरी महत्वाकांक्षी फिल्म है जिसमें कैटरीना कैफ भी किरदार निभा रही हैं।

इसे भी पढ़ें: आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ 2021 में सिनेमा घरों में होगी रिलीज

फिल्म में दिशा पटानी एवं रणदीप हुड्डा की भी भूमिकाएं हैं। खेल की ही पृष्ठ भूमि पर बनी अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ भी इस साल रिलीज होगी। इस फिल्म में देवगन ने सईद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाई है जो 1950 से 1963 में उनकी मौत तक भारतीय फुटबॉल टीम के कोच और प्रबंधक रहे थे। यह एकमात्र फिल्म है जिसके रिलीज करने की तारीख तय हो गई है। अमित शर्मा निर्देशित फिल्म ‘मैदान’ को 15 अक्टूबर को रिलीज करने की योजना है। इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों की कतार में अमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ भी शामिल है जो हॉलीवुड फिल्म ‘ फॉरेस्ट गम्प’ पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। इनके अलावा अयान मुखर्जी निर्देशित ‘ब्रह्मास्त्र’, करण मल्होत्रा निर्देशित एवं रणबीर कपूर, संजय दत्त व वाणी कपूर अभिनीत ‘शमशेरा’, संजय लीला भंसाली निर्देशित ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ऐसी कुछ फिल्में हैं जिनके नए साल में रिलीज होने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।