बॉलीवुड ने 26/11 के पीड़ितों और शहीदों को किया याद, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2020

मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, उर्मिला मातोंडकर और कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले में जान गंवाने वालेसुरक्षाकर्मियों व नागरिकों को बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि राष्ट्र अपने जवानों के बलिदानों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के 10 आतंकवादी 26 नवंबर 2008 को समुद्र के रास्ते मुंबई में घुस आए थे और उन्होंने 18 सुरक्षाकर्मियों समेत 166 लोगों की हत्या कर दी थी। करीब साठ घंटे तक चली जवाबी कार्रवाई में लगभग 300 लोग घायल भी हो गए थे

इसे भी पढ़ें: अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आंखों में आंखे डाले नजर आये राजकुमार राव, पत्रलेखा ने शेयर की तस्वीर

अक्षय कुमार ने ट्वीट कर कहा,“ मुंबई के लोग 26/11 को कभी नहीं भुलेंगे। मुंबई आतंकी हमले के शहीदों और पीड़ितों को मेरी श्रद्धांजलि। हम जवानों के सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा कृतज्ञ रहेंगे।’’ मुंबई पुलिस के एक ट्वीट पर जवाब देते हुए 46 वर्षीय अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने शहीदों की तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया और लिखा,“26/11 के शहीदों और पीड़ितों को श्रद्धांजलि। मुंबई शहर के लोगों की मजबूती और खुले दिल को सलाम। आपके बलिदानों के लिए हम सब हमेशा ऋणी रहेंगे और आप हमारे दिलों में रहेंगे।”

इसे भी पढ़ें: सारा अली खान और वरुण धवन की स्टारर कुली नंबर 1 का ट्रेलर कब होगा रिलीज? सामने आयी डेट

अभिनेता रणवीर शौरी और अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी हमले के पीड़ितों और शहीदों के लिए दुआ करते हुए कहा कि वे उनकी कुर्बानी को कभी नहीं भूल पाएंगे। अभिनेता रणदीप हूडा ने 26/11 हमले के बम निरोधी श्वान दस्ते का एक वीडियो साझा किया है जिसने हमलों के दौरान कई बमों तथा आरडीएक्स का पता लगाने में मदद की थी। हूडा ने ट्वीट किया ‘‘मुंबई हमले के बाद 12 साल बीत गए। शहीद और पीड़ित हमेशा यादों में रहेंगे। ’’

इसे भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन ने बॉब बिस्वास बनने के लिए बदल डाला अपना लुक, तस्वीर में देखें बढ़ा लिया कितना वजन? 

आतंकवादियों ने ताजमहल होटल, ओबेरॉय होटल, लियोपोल्ड कैफे, नरीमन (चबाड) हाउस और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन आदि को निशाना बनायाथा। इस हमले में आतंकवाद रोधी दस्ते के प्रमुख हेमंत करकरे, एनएसडी कमांडोमेजर संदीप उन्नीकृष्णन, मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक कामटे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय सालस्कर और सहायक उप निरीक्षक तुकाराम ओम्ब्ले शहीद हो गए थे। सुरक्षाबलों की कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए थे। अजमल कसाब नामक एकमात्र आतंकी जीवित पकड़ा गया था जिसे 21 नवंबर 2012 को फांसी दे दी गई थी।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana