मिस्र के गीजा पिरामिड के पास पर्यटक बस में बम धमाका, 17 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2019

काहिरा। मिस्र में गीजा पिरामिड के पास एक पर्यटक बस में रविवार को बम धमाका होने पर पर्यटकों समेत कम से कम 17 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बस निर्मानाधीन ‘ग्रांड इजिप्शियन म्यूजियम’ के नजदीक की सड़क से गुजर रही थी। यह म्यूजियम गीजा पिरामिड के बगल में स्थित है लेकिन फिलहाल इसे पर्यटकों के लिए खोला नहीं गया है। 

इसे भी पढ़ें: मिस्र के संविधान में प्रस्तावित बदलाव, तीन दिन का होगा जनमत संग्रह

अधिकारियों ने बताया कि बस में कम से कम 25 लोग सवार थे। इसमें से ज्यादातर दक्षिण अफ्रीका के नागरिक थे। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब मिस्र का महत्त्वपूर्ण पर्यटन उद्योग धीरे-धीरे फिर से खड़ा होने की राह पर है। देश में 2011 में हुए तख्तापलट के बाद राजनीतिक उतार-चढ़ाव एवं हिंसा के बाद यह उद्योग चौपट हो गया था।

इसे भी पढ़ें: मिस्र ने मीडिया और सोशल नेटवर्कों पर कड़े किए प्रतिबंध

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने विस्फोट स्थल की घेराबंदी कर दी है और घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

 

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा