जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ अधिकारी घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2019

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलाबारी में बीएसएफ के एक अधिकारी घायल हो गये। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने शुक्रवार रात कृष्णाघाटी सेक्टर के बलोनी स्थित एक अग्रिम चौकी को निशाना बनाकर मोर्टार दागे जिसमें सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) सत्यपाल सिंह घायल हो गये।

इसे भी पढ़ें: निर्देशक राज कुमार गुप्ता के साथ अर्जुन कपूर ने किया फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ का प्रमोशन

अधिकारियों ने कहा कि घायल अधिकारी को सैन्य अस्पताल में भर्ती करायागया है और उनकी हालत ‘‘स्थिर’’ है। उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा की पहरेदारी में तैनात भारतीय सैनिकों ने भी पाकिस्तान की ओर बिना उकसावे के की गई गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

इसे भी पढ़ें: भारत अपने गायकों के लिए पहचाना जाए, यह मेरा सपना है: अरमान मलिक

नियंत्रण रेखा पर दोनों ओर से गोलाबारी कुछ समय चली। उन्होंने कहा कि उसके बाद से नियंत्रण रेखा से कहीं से संघर्षविराम के ताजा उल्लंघन की कोई सूचना नहीं आयी है। 

प्रमुख खबरें

Mamata Banerjee ने नहीं दी PM Modi की बर्धमान रैली को इजाजत, बीजेपी नेता ने दिया ये बयान

Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi नहीं लड़ेंगे इन सीटों से चुनाव, बड़ी वजह आई सामने

Ayushman Bharat Yojana 2024: 30 अप्रैल को मनाया जा रहा आयुष्मान भारत योजना, जानिए कैसे हुई इसकी शुरूआत

KKR vs DC IPL 2024: सॉल्ट और चक्रवर्ती के तूफान में उड़ी दिल्ली, कोलकाता की शानदार जीत