नर्स की मिली शासकीय परिसर में जली हुई लाश, पुलिस कर रही है जांच

By सुयश भट्ट | Nov 13, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के छतरीपुरा थाना क्षेत्र में एक नर्स की जली हुई लाश मिली है। नर्स की बॉडी मिलने की सूचना पर चारों तरफ सनसनी फैल गई है। वहीं मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

 दरअसल बताया जा रहा है कि मामला शुक्रवार का है। जब देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र स्थित एक शासकीय परिसर में एक युवती की जली हुई बॉडी पड़ी हुई है। तब मौके पर पहुंची पुलिस को युवती का आई कार्ड बरामद हुआ। और अब इसी के  आधार पर उसकी शिनाख्त वर्मा यूनियन हॉस्पिटल में काम करने वाली नर्स के रुप में हुई है।

इसे भी पढ़ें:PM मोदी का भोपाल दौरा, 15 नवंबर की सुबह से रहेंगे रास्ते बंद 

आपको बता दें कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मामले में पुलिस हत्या के ऐंगल पर अपनी जांच शुरु कर दी है। और इसके साथ साथ इसकी भी पड़ताल कर रही है कि इस नर्स से किस किस के संबंध थे।

प्रमुख खबरें

EaseMyTrip के सह-संस्थापक Nishant Pitti पर ED का शिकंजा, चार्जशीट दाखिल

Supreme Court ने SASTRA University भूमि विवाद में तमिलनाडु सरकार से मांगा वैकल्पिक जमीन पर विचार

Reliance Jio और T-Mobile के बीच करार, शुरू होगी दुनिया की पहली 5G Standalone Roaming

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना