बिना समझौते के ब्रेक्जिट ''एक आपदा'' होगी: बिजनेस यूरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2019

ब्रसेल्स। यूरोपीय नियोक्ताओं के संगठन ‘बिजनेस यूरोप’ ने सोमवार को आगाह किया कि बिना समझौते के ब्रिटेन का यूरोपीय संघ से बाहर निकलना ‘‘एक आपदा’’ होगी। यूरोपीय संघ की सबसे शक्तिशाली लॉबी में से एक ‘बिजनेस यूरोप’ ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की लक्जमबर्ग में यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन-क्लाउड जंकर से मुलाकात के कुछ घंटे पहले यह बयान जारी किया।

ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के लिए 31 अक्टूबर की तारीख निर्धारित है। इसमें अब सिफ डेढ़ महीने रह गए हैं, ऐसे में दोनों पक्षों पर किसी समझौते तक पहुंचने का काफी दबाव है। गौरतलब है कि जॉनसन ने कहा है कि समझौता हो या न हो, वह इस बात को लेकर दृढ़ हैं कि ब्रिटेन 31 अक्टूबर को यूरोपीय संघ से बाहर निकल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने ब्रेक्जिट पर मत विभाजन को लेकर जताया खेद

‘बिजनेस यूरोप’ के सीईओ मार्कस जे बेयरर ने एक बयान में कहा कि कोई भी समझौता नहीं होना आपदा का कारण होगा और इसे निश्चित रूप से खारिज किया जाना चाहिए। बिना समझौते के अव्यवस्थित ढंग से ब्रिटेन का यूरोपीय संघ से बाहर निकलना सभी पक्षों के लिए अत्यंत हानिकारक होगा।

प्रमुख खबरें

ट्रेडमिल पर खूब पसीना बहाने के बाद भी नहीं मिल रहा फायदा? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहीं

नेतन्याहू ने जेब से क्या निकाला, UN से भागे 77 देश, बैठा रहा भारत!

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Lucknow में Congress कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

टमाटर की ग्रेवी हो गई जरूरत से ज्यादा खट्टी? ये उपाय आएंगे काम