'बिकता है उसे खरीदो, डरता है उसे डराओ', ED की कार्रवाई पर भड़के तेजस्वी ने कहा- हम नहीं डरते

By अंकित सिंह | Aug 04, 2022

जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर विपक्ष भड़का हुआ है। आज संसद के दोनों सदनों में जबरदस्त तरीके से सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच वार-पलटवार का दौर देखने को मिला। विपक्ष का दावा है कि भाजपा सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विरोधियों की आवाज को दबाना चाहती है। इन सब के बीच आज बिहार में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव का भी बयान समय आ गया है। तेजस्वी यादव ने साफ तौर पर जांच एजेंसियों पर निशाना साधा है। इतना ही नहीं, तेजस्वी यादव ने तो यह भी कह दिया कि जांच एजेंसियां विपक्ष के लोगों को ही निशाना बना रही है। अपने बयान में तेजस्वी यादव ने कहा कि चाहे ईडी हो, सीबीआई हो, आईटी हो, वे दुर्भाग्य से बीजेपी के सेल के रूप में काम करते हैं। ये संवैधानिक जांच एजेंसियां ​​बीजेपी के लिए खिलौने की तरह हैं।

इसे भी पढ़ें: ED की कार्रवाई को लेकर संसद में महासंग्राम, मल्लिकार्जुन खड़गे और पीयूष गोयल के बीच हुई बहस

यही कारण है कि आज भी तेजस्वी यादव ने अपने पेट को सबसे ऊपर रखा हुआ है जिसमें उन्होंने लिखा था अगर लालू जी BJP से हाथ मिला लेते तो वो आज हिंदुस्तान के राजा हरीशचंद्र होते।तथाकथित चारा घोटाला दो मिनट में भाईचारा घोटाला हो जाता अगर लालू जी का DNA बदल जाता। आपको बता दें कि नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय लगातार राहुल गांधी और सोनिया गांधी से पूछताछ कर रही है। उधर, शिवसेना के संजय राउत भी प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर हैं। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता पार्थ चटर्जी के खिलाफ भी प्रवर्तन निदेशालय ने एक्शन लिया है। यही कारण है कि अब विपक्ष पूरी तरीके से एकजुट होकर सरकार के खिलाफ हमलावर है। 

प्रमुख खबरें

Iran में Khamenei के लिए मातम, USA-Israel को चेतावनी- जरा सी गलती पर होगा बड़ा हमला

Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दाम

Pro League में Team India का खराब प्रदर्शन, दिग्गज PR Sreejesh ने कोच Craig Fulton से पूछे चुभते सवाल।

FIFA World Cup 2026: Airport Security पर शांत खड़े रहे Lionel Messi, वायरल वीडियो ने मचाई धूम