क्या हल होगा कृषि कानून का मुद्दा ? अमित शाह से मुलाकात करेंगे कैप्टन अमरिंदर

By अनुराग गुप्ता | Oct 27, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों  के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन 10 महीने से जारी है। इसी बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने वाले हैं। उनकी यह मुलाकात गुरुवार को होगी। इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ खेतीबाड़ी से जुड़े हुए कुछ और लोग भी मौजूद रहेंगे। 

कैप्टन अमरिंदर ने कृषि कानूनों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करूंगा। मैं पहले भी तीन बार उनसे मिल चुका हूं। हालांकि उनके पास कृषि कानूनों का कोई भी फॉर्मूला मौजूद नहीं है लेकिन उनका मानना है कि बातचीत के जरिए वो कोई-न-कोई समाधान जरूर निकाल लेंगे।

कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि हम बातचीत करेंगे, ऐसे में कुछ हल निकल सकता है। सरकार और किसान दोनों ही यह चाहते हैं।  

इसे भी पढ़ें: कैप्टन की दोस्त अरुसा आलम पर उठे सवाल तो सामने आई सोनिया संग तस्वीर, जांच से पीछे हटी पंजाब सरकार 

इस्तीफा देने के बाद की थी मुलाकात 

पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। यह मुलाकात लगभग 45 मिनट तक चली थी और इसमें प्रमुखता के साथ कृषि कानूनों पर चर्चा हुई थी। इस मुलाकात के बाद कैप्टन अमरिंदर ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मिले थे। 

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट