कार सवारों ने मारी ढाबा संचालक को गोली, मौके पर ही मौत

By दिनेश शुक्ल | Nov 28, 2020

सतना। मध्य प्रदेश में सतना जिल में आपसी विवाद के दौरान बीच-बचाव कर रहे ढाबा संचालक को कार में सवार लोगों ने गोली मार दी। सिर में गोली लगने से ढाबा संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार देर रात हुई इस घटना के बाद पुलिस हत्यारों का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

इसे भी पढ़ें: अपने सगे भाई-भाभी सहित दो बच्चों को जलाया जिंदा , खुद फांसी पर झूला

इस बीच कार सवार आरोपी भाग निकले। सूचना पाकर रामपुर बघेलान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को परीक्षण के लिए भिजवाया। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हत्यारों का पता चल सके। बताया जा रहा है कि कार में पांच लोग सवार थे और शराब पिए हुए थे। इन्ही में से किसी ने आनंद के सर पर गोली चलाई जिससे आनंद की मौत हो गई। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर