West Bengal में सियासी घमासान, ED अधिकारियों को धमकाने पर Mamata के खिलाफ Supreme Court में केस

By अभिनय आकाश | Jan 12, 2026

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक रिट याचिका दायर की है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि कोयला चोरी घोटाले के संबंध में आई-पीएसी कार्यालय और इसके निदेशक प्रतीक जैन के परिसर में जांच और तलाशी अभियान के दौरान तीन ईडी अधिकारियों को धमकी दी गई और परेशान किया गया।

इसे भी पढ़ें: Mamata Banerjee का चुनाव आयोग पर सीधा प्रहार, बोलीं- CEC Gyanesh Kumar तानाशाहों जैसा व्यवहार कर रहे

ईडी ने मुख्यमंत्री बनर्जी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी द्वारा दायर याचिका में मुख्यमंत्री बनर्जी और कई अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। याचिका में आरोप लगाया गया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और डीजीपी ने तलाशी अभियान में बाधा डाली। याचिका में मांग की गई है कि सीबीआई लगभग 2,742 करोड़ रुपये के कोयला घोटाले में 8 जनवरी को तलाशी अभियान में बाधा डालने के लिए बनर्जी, डीजीपी राजीव कुमार और सीपी मनोज वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करे और जांच करे।

प्रमुख खबरें

Haryana के Ambala में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत, FIR दर्ज

Kanpur विमान हादसा: AAIB की रिपोर्ट में खुलासा, Garg Aviation ने नहीं किया था निगरानी नियमों का पालन

बिहार के बगहा में Gandak River का तटबंध 10 मीटर टूटा, तीन गांवों में बाढ़ का खतरा

Bhagat Singh का Lucknow से जुड़ाव: Kakori Action पर उनके लेखन को Dastangoi में पेश करेंगे कलाकार