देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामले 547 दिन बाद एक लाख से कम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2021

नयी दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 8,954 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,96,776 हो गई। वहीं देश में 547 दिन बाद कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बुधवार को एक लाख से कम हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 267 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,69,247 हो गई। देश में लगातार 54 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 156 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: नहीं होगी संयुक्त किसान मोर्चा की आपात बैठक, 4 दिसंबर को होगा किसान आंदोलन पर फैसला

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें