एकता कपूर के शो नागिन 5 की कास्ट फाइनल! हिना खान और सुरभि चंदना का होगा लीड रोल

By रेनू तिवारी | Jun 26, 2020

निर्माता एकता कपूर ने हाल ही में घोषणा की कि नागिन 4 ( Naagin 4) जल्द ही समाप्त हो जाएगा और तुरंत बाद नागिन 5 (Naagin 5) शुरूकर दिया जाएगा। निर्माता ने कलाकारों का खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा कि उन्होंने नई स्क्रिप्ट पर वास्तव में कड़ी मेहनत की है। नवीनतम चर्चा के अनुसार, टीवी शो इश्कबाज़ फेम सुरभि चंदना  और टीवी की सुपरस्टार हिना खान को आगामी सीज़न में नए नागिन की भूमिका निभाने की पुष्टि की गई है। 

 

इसे भी पढ़ें: डिज्नी-हॉटस्टार पर रिलीज होगी सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’, जानें कब? 

हिना खान इससे पहले एकता कपूर के साथ कसौटी ज़िंदगी की में कामोलिका के रूप में काम कर चुकी हैं। वहीं बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ सुरभि चंदना का नागिन 5 पहला प्रोजेक्ट होगा। नागिन एक लोकप्रिय अलौकिक सीरीज है। इससे पहले, मौनी रॉय, अदा खान, सुरभि ज्योति, करिश्मा तन्ना, अनीता हसनंदानी, निया शर्मा और जैस्मीन भसीन जैसे लोकप्रिय टीवी सितारों ने शो में आकार इच्छाधारी नागिनों के भूमिका निभाई थी। 

प्रमुख खबरें

भारत में निवेश बढ़ाए Nike, वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने दिया Just Do It का संदेश

Canada के व्यापार मंत्री Maninder Sidhu 300 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे भारत

Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

पूर्व हॉकी कप्तान Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष