कार्ति चिदंबरम के करीबी को CBI ने किया गिरफ्तार, वीजा भ्रष्टाचार केस में मंगलवार को हुई थी छापेमारी

By अंकित सिंह | May 18, 2022

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर रिश्वत लेने के मामले में कार्ति चिदंबरम के करीबी सहयोगी एस. भास्कर रमन को गिरफ्तार किया। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने कल देर रात पूछताछ के बाद चल रहे वीजा भ्रष्टाचार मामले में कांग्रेस नेता कार्ति पी चिदंबरम के करीबी सहयोगी एस. भास्कर रमन को गिरफ्तार किया। सीबीआई ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ चीन के 250 नागरिकों को वीजा दिलवाने के लिए 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एक नया मामला दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें: कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर CBI का छापा, कांग्रेस नेता का ट्वीट- मैं गिनती भूल गया, रिकॉर्ड बनेगा

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में सीबीआई ने आरोप लगाया है कि कार्ति चिदंबरम को संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन (संप्रग) सरकार के कार्यकाल के दौरान ‘तलवंडी साबो बिजली परियोजना’ के लिए जुलाई-अगस्त 2011 में चीन के 250 नागरिकों को वीजा दिलवाने के लिए 50 लाख रुपये की रिश्वत मिली थी। उस समय पी.चिदंबरम वित्त मंत्री थे। साथ ही अधिकारियों ने बताया कि पंजाब में बिजली परियोजना की स्थापना के लिए चीन की एक कम्पनी के साथ अनुबंध किया गया था, लेकिन उसका काम तय समय से पीछे चल रहा था। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए कामगारों की जरूरत थी, लेकिन सीमित संख्या में ही विदेशी नागरिकों को ‘वर्क परमिट’ दिया जा सकता था।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR