ओखला से AAP के अमानतुल्ला खान की जीत पर शाहीन बाग में जश्न

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के ओखला से आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक अमानतुल्ला खान की जीत का जश्न इस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शाहीन बाग में मनाया गया जो राष्ट्रीय राजधानी में सीएए-विरोधी प्रदर्शनों का मुख्य केंद्र रहा है। खान ने भाजपा के अपने प्रतिद्वंद्वी ब्रह्म सिंह को 71 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया। भाजपा ने शाहीन बाग में सीएए-विरोधी प्रदर्शन को अपने चुनाव प्रचार का प्रमुख मुद्दा बना दिया था। खान को कुल 1,30,367 वोट मिले जबकि भाजपा के उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सिंह को 58,540 वोट मिले। कांग्रेस के परवेज हाशमी महज 5,123 वोट ही पा सके।

शुरुआती रुझान में सिंह 194 वोट से बढ़त बनाए हुए थे लेकिन खान ने बाद में बड़ी बढ़त बनाकर सीट पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली और भाजपा प्रतिद्वंद्वी को 71,827 मतों के बड़े अंतर से हरा दिया। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में आप नेता ने 64,532 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। इस बार के विधानसभा चुनाव में मंगलवार को आप की जीत पर शाहीन बाग के निवासियों ने जश्न मनाया जो सीएए विरोधी प्रदर्शन का प्रमुख केंद्र रहा है। कई लोग प्रदर्शनकारियों को मुफ्त भोजन और ‘बिरयानी’ बांटते रहे हैं। शाहीन बाग में पांच मतदान केंद्रों और जामिया नगर में आठ फरवरी को दोपहर बाद तक भारी मतदान हुआ था। जामिया नगर भी संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन का एक और केंद्र रहा है। ओखला विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत हालांकि 58.84 रहा।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कर्म की राजनीति ने धर्म की राजनीति को पछाड़ दिया

दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक आक्रामक चुनाव प्रचार किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के नाम पर तूफानी चुनाव प्रचार किया और लगातार शाहीन बाग के प्रदर्शन को निशाना बनाया। ओखला से मौजूदा विधायक ने एक वीडियो संदेश में कहा था कि वह शांति से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे क्योंकि उनके विधानसभा क्षेत्र में शाहीन बाग और जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दो बड़े प्रदर्शन हो रहे हैं। खान ने कहा था, ‘‘संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में चल रहे प्रदर्शनों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए मैं कोई रोड शो, बाइक रैली या पदयात्रा नहीं निकालूंगा।’’

 

प्रमुख खबरें

Karnataka BJP Animated Clip | जेपी नड्डा, अमित मालवीय और कर्नाटक BJP अध्यक्ष पर केस दर्ज, एनिमेटेड वीडियो मामले में कांग्रेस ने कराई FIR

Coast Guard ने केरल तट के पास 6 भारतीय मछुआरों को ले जा रहे ईरानी जहाज को हिरासत में ले लिया

धर्मशाला में भारत की पहली ‘Hybrid Pitch’ का अनावरण किया गया

Mumbai North East में BJP को बड़ी जीत का भरोसा, लक्ष्य के लिए कार्यकर्ता बहा रहे पसीना