उमस भरी सुबह! दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली में बृहस्पतिवार को आकाश में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार को मध्यम बारिश हो सकती है जिससे तापमान कम होकर 33 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालांकि, शहर में मॉनसून 30 जून को दस्तक दे चुका है लेकिन उसके बाद के दिनों में कम बारिश होने से अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है।

इसे भी पढ़ें: गोवा में हिंदुओं का धर्मांतरण रुका, प्रमोद सावंत का दावा- सरकार ने 100 दिनों में हासिल की उपलब्धि

पिछले छह दिन में सफदरजंग वेधशाला में केवल 2.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। एक जून को मॉनसून के आगमन के बाद से सामान्य (106.5 मिलीमीटर) के मुकाबले 144.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसमें से 117.2 मिलीमीटर बारिश एक जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे खत्म हुए पिछले 24 घंटों में दर्ज की गई थी।

इसे भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेसवे पर मिले शव की पहचान की गई, महिला के प्रेमी ने की हत्या

मौसम विभाग ने पहले बुधवार के लिए मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था और बाद में बृहस्पतिवार के लिए इसे जारी किया गया। हालिया पूर्वानुमान के अनुसार, आज दिल्ली में हल्की बारिश होगी जिससे तापमान में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 जुलाई तक आकाश में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत