Maharashtra में Mahayuti की जीत से खुश चंद्रबाबू नायडू, ट्वीट पर पीएम मोदी को दी बधाई

By अंकित सिंह | Nov 23, 2024

चुनाव आयोग के नवीनतम रुझानों के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन महाराष्ट्र में निर्णायक जीत के कगार पर है। भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन 220 से अधिक सीटों पर आगे है। यह सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए एक ऐतिहासिक प्रदर्शन का प्रतीक है, जिसने अपने शासन रिकॉर्ड और स्थिरता के वादों पर अभियान चलाया। इसको लेकर भाजपा में जबरदस्त खुशी की लहर है। इसी कड़ी में भाजपा के सहयोगी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में चल गया फडणवीस का धर्मयुद्ध वाला फॉर्मूला, क्या बनेंगे मुख्यमंत्री? एक्शन में अमित शाह

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि महायुति के पक्ष में जनता ने भर-भर के वोट दिया है और हमें 200+ सीटें मिली हैं तो यह हमारे लिए बहुत बड़ी जीत है मैं महाराष्ट्र की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। जीत कारण पीएम मोदी के विकास की भूमिका और महाराष्ट्र सरकार द्वारा पिछले ढाई साल में लिए गए निर्णय। पूरा विश्वास है कि हमें 225-230 तक सीटें मिल सकती हैं। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि महाराष्ट्र में बहुत शानदार तरीके से महायुति की वापसी हो रही है और मैं कह सकता हूं कि इस विजय का मुख्य आधार सरकार द्वारा किए गए विकास के कार्य है और पीएम मोदी के प्रति जनता में विश्वनीयता ने मिलकर भाजपा गठबंधन के पक्ष में एक विश्वास को पैदा किया है...झारखंड में अभी तक के रुझान हमारे अनुरूप नहीं है इस पर हम अंतिम परिणाम आने के बाद प्रतिक्रिया देंगे। मान लीजिए अगर यही नतीजों में तब्दील हुए तो मैं विपक्ष से पूछना चाहूंगा कि EVM ठीक से काम कर रही है कि नहीं?

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में सुरक्षा संकट और India का कड़ा रुख, UNSC में West Asia तनाव को बताया वैश्विक चिंता

एफआईएच विश्व कप की तैयारियों के अंतिम चरण के लिए जर्मनी रवाना हुई भारतीय महिला हॉकी टीम

रूस ने टेलीग्राम संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया, अंतरराष्ट्रीय वांछितों की सूची में डाला

उच्चतम न्यायालय का एनिमेटेड फिल्म महाप्रभु जगन्नाथ के प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार, ओडिशा सरकार की याचिका खारिज