चारधाम श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, नहीं कराना होगा कोविड टेस्ट और वैक्सीन सर्टिफिकेट भी जरूरी नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2022

देहरादून। कोविड के बढ रहे मामलों के बीच तीन मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार को साफ किया कि बाहर से राज्य में आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं की कोविड जांच रिपोर्ट, टीकाकरण प्रमाणपत्र या इससे संबंधित अन्य किसी प्रकार की जांच की अनिवार्यता नहीं है। कोविड जांच को लेकर भ्रम की स्थिति दूर करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यहां रात में एक बैठक में मुख्य सचिव एसएस संधु ने ये निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,607 नये मामले, दो की मौत

मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिये निर्देश दिए कि अग्रिम आदेशों तक यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को राज्य की सीमा पर होने वाली असुविधा एवं भीड से बचाव के दृष्टिगत कोविड-19 जांच, टीकाकरण प्रमाणपत्र या अन्य किसी प्रकार की चेकिंग की अनिवार्यता नहीं है। हांलांकि, उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा संचालित पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। संधु ने अधिकारियों से इस संबंध में शासन एवं प्रशासन स्तर पर स्थिति का निरन्तर अनुश्रवण करने को भी कहा। बैठक में स्वास्थ्य सचिव और पर्यटन सचिव के अलावा पुलिस महानिदेशक, मंदिर समिति के पदाधिकारी तथा यात्रा से जुड़े सभी जिलों के जिलाधिकारी भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: बीएसएफ ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ड्रोन को मार गिराया

आगामी तीन मई को अक्षय तृतीया के पर्व पर उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। रूद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ के कपाट छह मई को जबकि चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ मंदिर के कपाट आठ मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। पिछले दो सालों से कोविड-19 के कारण बंद रही चारधाम यात्रा में इस बार रिकार्ड श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। चारों धामों के आसपास तथा उनके मार्गों पर पडने वाले अधिकतर होटल और धर्मशालाएं यात्रा शुरू होने से पहले ही बुक हो चुके हैं जबकि पर्यटन विभाग के पोर्टल पर भी अब तक बडी संख्या में श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Khamenei पर भारत की चुप्पी के गहरे मायने, PM Modi ने साधे US-Israel समेत कई समीकरण

AI से बने फर्जी Case Law पर Supreme Court सख्त, Trial Court को लगाई कड़ी फटकार

Iran Crisis का असर: Crude Oil में उबाल, आपकी जेब पर पड़ेगी महंगाई की बड़ी मार

Middle East Crisis: निवेशकों के लिए Safe Haven बना सोना, Share Market में बड़ी गिरावट