पंजाब के मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली में शीर्ष कांग्रेसी नेताओं से चर्चा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2021

सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बृहस्पतिवार को राज्य कैबिनेट विस्तार को लेकर दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ विचार-विमर्श किया। यह जानकारी सूत्रों ने दी।

चन्नी बृहस्पतिवार शाम को दिल्ली पहुंचे थे। चन्नी ने पहले कांग्रेस महासचिव और पंजाब प्रभारी हरीश रावत से इस विषय पर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, इसके बाद दोनों नेताओं ने मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में राहुल गांधी के साथ विचार-विमर्श किया।

 

इसे भी पढ़ें: राहुल और प्रियंका के साथ विमान से दिल्ली गए जाखड़

 

सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट में कुछ नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है। परगट सिंह, राजकुमार वेरका, गुरकीरत सिंह कोटली, संगत सिंह गिलजियान, सुरजीत धीमान, अमरिंदर सिंह राजा वरिंग और कुलजीत सिंह नागरा के मंत्री बनने के कयास लगाए जा रहे हैं।


इसे भी पढ़ें: सिद्धू के सलाहकार मुस्तफा ने सिद्धू को राष्ट्रविरोधी कहने पर अमरिंदर पर साधा निशाना

परगट सिंह को सिद्धू का करीबी माना जाता है और वर्तमान में वह पंजाब कांग्रेस के महासचिव हैं और गिलजियान पार्टी की राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। इस तरह के कयास हैं कि अमरिंदर सिंह के करीबी राणा गुरजीत सिंह सोढ़ी और साधु सिंह धर्मसोत को मंत्री पद से हटाया जा सकता है। सोढ़ी खेल मंत्री थे जबकि धर्मसोत सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री थे।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान