सिद्धू के सलाहकार मुस्तफा ने सिद्धू को राष्ट्रविरोधी कहने पर अमरिंदर पर साधा निशाना

Mohammad Mustafa
प्रतिरूप फोटो

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के रणनीतिक सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा ने अमरिंदर सिंह पर गांधी परिवार को निशाना बनाने का भी आरोप लगाया और कहा कि उनके पास पूर्व मुख्यमंत्री के गलत कामों के पुख्ता सबूत हैं।

 पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के रणनीतिक सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा ने सिद्धू को ‘राष्ट्रविरोधी’ कहने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर रविवार को निशाना साधा।

पूर्व आईपीएस अधिकारी मुस्तफा ने अमरिंदर सिंह पर गांधी परिवार को निशाना बनाने का भी आरोप लगाया और कहा कि उनके पास पूर्व मुख्यमंत्री के गलत कामों के पुख्ता सबूत हैं। मुस्तफा की यह प्रतिक्रिया अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और सिद्धू के खिलाफ बयान देने के एक दिन बाद आयी है।

इसे भी पढ़ें: सिद्धू राष्ट्र विरोधी, खतरनाक, पूरी तरह विपत्ति: अमरिंदर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिंह ने यह भी कहा था कि वह सिद्धू को अगले मुख्यमंत्री या आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी के चेहरे के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे। मीडिया से बात करते हुए मुस्तफा ने कहा कि वह अमरिंदर सिंह का बहुत सम्मान करते हैं और वह उनके पारिवारिक मित्र रहे हैं। ‘‘लेकिन अगर वह सिद्धू को ‘राष्ट्रविरोधी’ कहते हैं, तो मैं जवाब दूंगा।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस में ‘कुर्सी की लड़ाई’ में पंजाब में शासन का सबसे ज्यादा नुकसान : आप

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़