चिदंबरम का सवाल, आर्यन को जिस सदमे से गुजरना पड़ा उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने मादक पदार्थ मामले में अभिनेता शाहरुख़ खान के पुत्र आर्यन खान को क्लीन चिट मिलने के बाद शुक्रवार को कहा कि इस नौजवान को जिस सदमे से गुजरना पड़ा, उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने यह दावा भी किया कि जांच के बाद गिरफ्तारी होनी चाहिए, लेकिन आजकल बहुत सारे मामलों में इसका उल्टा हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: आर्यन को मिली क्लीन चिट तो जेल में बंद नवाब मलिक ने पूछा, क्या समीर वानखेड़े पर कार्रवाई करेगी NCB?

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज जहाज पर मादक पदार्थ मिलने के मामले में शुक्रवार को क्लीन चिट दे दी। इस मामले में पिछले साल उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar Biography | संघर्ष से स्टारडम तक नाना पाटेकर का सफ़र... जानें उनका परिवार, बेमिसाल करियर, अवॉर्ड्स और निजी ज़िंदगी

Ghana पहुंचे S Jaishankar, कहा- Global South की प्राथमिकताओं में भारत हमेशा साथ खड़ा

Elon Musk के आरोपों को केंद्र ने नकारा, Starlink समेत सभी सैटकॉम सेवाओं के लिए नियम एक समान

Ranchi T20I में Sanju Samson की जगह Vaibhav Suryavanshi को मौका दे सकता है भारत