मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर साधारण परिवार से जनता का दर्द समझते है,इन उपचुनावों में अर्की में खिलेगा कमल जीतेगी भाजपा : कश्यप

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 12, 2021

कुनिहार  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार का द्वारा किया उन्होंने उच्च , नग्गर, खनोल, हाटकोट, नमहोल एवं भूमती गांव में बैठकों में भाग लिया उनके साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर, ज़िला परिषद अमर सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष डी के उपाध्याय पंचायत के प्रधान व वार्ड मेंबर उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें: नवरात्र मेला में कोविड टीकाकरण के विशेष सत्र का आयोजन , ज्वालामुखी में आने वालों की होगी रैंडम सैंपलिंग

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने इस मौके पर सभी सथानों पर जन समस्याओं को भी सुना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा चुनाव मोड में आ गई है, उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह यहाँ से विधायक थे और स्वास्थ्य में दिक्कत होने के कारण इस विधानसभा क्षेत्र को देख नही पाए। उन्होंने कहा कि भाजपा से प्रत्याशी रतन सिंह पाल इस क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे है, मुझे पूरा विश्वास है की यहाँ की जनता का आशीर्वाद भाजपा को प्राप्त होगा। अर्की विधानसभा क्षेत्र से लोकसभा चुनावों में भाजपा को 29000 मतों की बढ़त मिली थी और इन उपचुनावों में भी भाजपा को एसी ही लीड मिलेगी।

 

इसे भी पढ़ें: मंदिर में आने जाने के लिये सुरक्षा कारणों से अलग अलग रास्ते बनाए गए हैं मंदिर अधिकारी

 

उन्होंने कहा कि 4 साल से अर्की में विपक्ष का विधायक था पर 1 वर्ष बचा अभी भी बचा है, आप सब मिल कर यहाँ से भाजपा का कमाल खिलाओ और हम पिछले 4 साल की कमी को 1 साल में पूरा करेंगे यह हमारा संकल्प है। साथ ही हम इस क्षेत्र के विकास की गति को पंख लगेंगे। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृव में प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है , जयराम सरकार जो घोषणा करती है उसको पूरा भी करते है और बजट का प्रावधान भी करते है।

 

इसे भी पढ़ें: शिमला नगर व आसपास के उप-नगरों में विजय दशमी के दिन रावण पुतला दहन कार्यक्रम आयोजन से पूर्व स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य - उपायुक्त

 

उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री एक साधारण परिवार से आते है और जनता का दर्द समझते है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री जयराम ठगकर ने सभी बहनों को मुफ्त गैस दी, किसान को 6000 रु की सम्मान निधी दी , देश मे 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया और आयुष्मान भारत एवं हिम केअर में स्वास्थ्य के लिए 5 लाख तक का मुफ्त इलाज के लिए प्रावधान किया।

आज कांग्रेस पर्टी के पास भाजपा सरकार के खिलाफ कोई भी मुद्दा नही है, कांग्रेस के पास ना तो नेता है, ना नीति है और ना तो नियत है। कांग्रेस के नेता जिस प्रकार से सैनिकों का अपमान कर रही है उसको भाजपा एवं प्रदेश की जनता सहन नहीं करेगी। उस अपमान का स्पष्ट परिणाम इन चुनावों में दिख जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार में विकास का नया अध्याय लिखा गया है , कुनिहार में जल शक्ति का उप-मण्डल, बैरल और कुनिहार में पटवार सर्कल खोलने की घोषणा की और 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले उप तहसील कार्यालय भवन की आधारशिला रखी।  उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के प्रति अनुकूल वातावरण इन उपचुनावों में भी भाजपा जीतेगी और 2022 के चुनावो में भी भाजपा ही जीतेगी।

प्रमुख खबरें

IPL 2026: सभी Safety Tests में पास हुआ बेंगलुरु का Chinnaswamy, फाइनल की मेजबानी पक्की

Middle East में जंग की आग से Crude Oil की कीमतों में उबाल, भारत पर मंडराया महंगाई का बड़ा संकट

Reliance की 3 अरब डॉलर की Green Ammonia डील, South Korea से हुआ 15 साल का मेगा समझौता।

ईरान से नहीं था कोई खतरा, इजरायल की वजह...अमेरिकी प्रशासन में युद्ध को लेकर पड़ी फूट, ट्रंप के टॉप अधिकारी ने दिया इस्तीफा!